{"_id":"6ae727f95777b898d10f37ef","slug":"news-from-west-up-brij-bhushan-sharan-singh-takes-aim-at-rahul-gandhi-major-development-in-blue-drum-case-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी की खबरें: बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, नीले ड्रम वाले हत्याकांड में आई बड़ी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी की खबरें: बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, नीले ड्रम वाले हत्याकांड में आई बड़ी खबर
Sun, 01 Nov 2026 05:22 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:22 PM IST
सार
Meerut News: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार को बागपत पहुंचे। यहां उन्होंने राहुल गांधी की तुलना इधर-उधर भागते वानर से की। वहीं मेरठ के जिस घर में सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल ने हत्या की थी, उस घर का शुद्धिकरण किया गया।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी से खास खबरें, मेरठ न्यूज बुलेटिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। बागपत में आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन में पहुंचे बृजभूषण ने आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी को विदेशों से फंडिंग मिल रही है और उसके आंदोलन विदेशी फंडिंग से संचालित हो रहे हैं।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने यूजीसी और विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूजीसी न आया है और न आगे आएगा। बृजभूषण ने कहा कि कुछ लोग वाई-प्लस सुरक्षा लेकर घूम रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को गाली देकर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा नेता अब 55 साल के हो गए हैं। विपक्ष ने अगर अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाई होती तो देश का विकास और बेहतर हो सकता था। उन्होंने विपक्ष के नेता की तुलना बंदर के नाच से करते हुए कहा कि वे कभी इधर तो कभी उधर कूदते रहते हैं।

Trending Videos
मेरठ नीला ड्रम केस: जिस घर में हुई सौरभ की हत्या, वहां किया शुद्धिकरण
नीला ड्रम हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की मीरा राठौर रविवार को मेरठ पहुंचीं। उन्होंने उस घर का मंत्रोच्चारण के साथ शुद्धिकरण किया, जहां सौरभ की हत्या की गई थी।
मीरा राठौर ने घर को गंगाजल से धोया और नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह सौरभ की मां रेनू देवी से मिलने पहुंचीं। उन्होंने रेनू देवी को होई माता का पोस्टर भेंट किया।
मीरा राठौर ने सौरभ की बेटी पीहू को उसके दादा-दादी के पास भेजने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि सौरभ की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी मुस्कान को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

शामली: लापता विदेशी महिला को परिवार को सौंपा
शामली के कांधला क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली चाड गणराज्य की 32 वर्षीय महिला इसरा को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
महिला 23 अक्टूबर को गांव जसाला के पास घूमती हुई मिली थी। वह अरबी भाषा बोल रही थी और पूछताछ में अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
जांच में पता चला कि महिला चाड गणराज्य की रहने वाली है और मानसिक रूप से बीमार है। वह दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र से लापता हुई थी। उसके परिजनों ने 14 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
दिल्ली पुलिस ने महिला की तलाश के लिए 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। महिला के परिवार के लोग करीब छह महीने से नोएडा में मेडिकल वीजा पर उसका इलाज करा रहे हैं। शामली पुलिस ने दिल्ली पुलिस और विदेशी पंजीकरण अधिकारियों की मदद से पहचान की प्रक्रिया पूरी कर महिला को उसके परिवार से मिलवा दिया।

मेरठ, बागपत और बिजनौर में रात को सताने लगी ठंड
दिन में तेज धूप और सुबह-शाम ठंडी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। दोपहर में धूप लोगों को राहत दे रही है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
रविवार को मेरठ का एक्यूआई 85, बागपत का 90 और मुजफ्फरनगर का 105 दर्ज किया गया। यानी तीनों जिलों में मुजफ्फरनगर की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही।
मौसम साफ रहने और बारिश तथा तेज हवाओं का असर कम होने के कारण आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका है। दिन में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है, जबकि रात में ठंड का असर बना रहेगा।

बिजनौर: यूपी पुलिस सिपाही बताकर की दूसरी शादी
खुद को पुलिस का सिपाही बताकर युवती से शादी करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी युवक एक निजी अस्पताल में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर काम करता था।
आरोप है कि प्रदीप नाम के युवक ने खुद को पुलिस में सिपाही और अविवाहित बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद 18 नवंबर 2024 को दोनों ने शादी कर ली।
पीड़िता के मुताबिक, शादी के बाद गर्भ ठहरने पर आरोपी ने 2025 में उसका गर्भपात करा दिया। बाद में पड़ोसियों से पता चला कि प्रदीप पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपने भाई और अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे धमकाया गया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।
इससे आहत होकर पीड़िता ने 20 जनवरी 2026 को तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में उसकी हड्डियां टूट गईं और कई महीनों तक इलाज चला।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी प्रदीप, उसके भाई रिदम उर्फ कुलदीप और मां ओमवीरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन