{"_id":"6ad89241144efc39ef068e5d","slug":"azamgarh-babita-linked-to-firing-incident-involving-tiger-shroff-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ पर हमला: यूपी की महिला का जुड़ा नाम, परिवार परेशान; पिता थाने पहुंचकर जुटा रहे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर श्रॉफ पर हमला: यूपी की महिला का जुड़ा नाम, परिवार परेशान; पिता थाने पहुंचकर जुटा रहे जानकारी
Wed, 21 Oct 2026 03:53 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:53 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले की बबीता का नाम टाइगर श्रॉफ प्रकरण में आने से परिवार के लोग परेशान हैं। बबीता सोनीपत में पैकिंग का काम करने गई थी। वह दो साल से हरियाणा में रह रही थी।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठियार गांव की बबीता का नाम टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में सामने आने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों के मुताबिक, बबीता करीब दो साल पहले रोजगार की तलाश में हरियाणा के सोनीपत गई थी। वहां वह पैकिंग का काम करती थी। परिवार का कहना है कि इससे पहले बबीता का नाम कभी किसी मामले में नहीं आया था।
विज्ञापन
बबीता के सोनीपत जाने की वजह रोजगार की तलाश थी। गांव की पूजा और उसके पति राजनाथ पहले से सोनीपत में रहकर काम करते थे। करीब दो साल पहले गांव आने पर उन्होंने वहां पैकिंग के काम में 10 से 12 हजार रुपये महीने मिलने की बात बताई थी। इसके बाद बबीता अपनी मौसी के बेटे रवि, उसकी पत्नी और गांव की गुंजना के साथ सोनीपत चली गई। पूजा और राजनाथ कुछ महीने बाद गांव लौट आए, लेकिन बबीता और उसके साथ गए लोग वहीं काम करते रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
जून में शादी में शामिल होने आई थी गांव
सोनीपत में ही बबीता की जान-पहचान सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के नहवैया गांव की राधा से हुई थी। नौ जून 2026 को बबीता गांव में एक शादी में शामिल होने आई थी। उस समय उसने परिवार के लोगों को राधा के बारे में भी बताया था। बबीता के पिता रामजतन राम खेती-किसानी के साथ मजदूरी भी करते हैं। तीन बेटियों में बबीता सबसे छोटी है। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उसके दो भाई हैं, जिनमें एक राजस्थान और दूसरा लुधियाना में रहता है।

बेटी का नाम आने पर थाने पहुंचे पिता
बबीता की बहन नीलम ने बताया कि उसने स्नातक तक पढ़ाई की है और करीब दो साल पहले सोनीपत में पैकिंग का काम करने गई थी। परिवार के लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि उसका नाम इस मामले में कैसे आया। बबीता के पिता तहबरपुर थाने पहुंचकर बेटी के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। मामले में बबीता की भूमिका को लेकर परिवार की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

हथियारों की आपूर्ति में भूमिका की आशंका के पहलू पर भी जांच
मुंबई से जुड़े मामले में तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठियार गांव की बबीता का नाम सामने आने के बाद आजमगढ़ पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस महिला की पारिवारिक पृष्ठभूमि, पढ़ाई-लिखाई और सोनीपत में रहने के दौरान उसके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। सूचना है कि दिल्ली और मुंबई पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर बबीता दो साल पहले हरियाणा के सोनीपत में पैकिंग का काम करती थी। वह कुछ समय तक अपने रिश्तेदार के साथ वहां रह रही थी। स्थानीय पुलिस उसके पारिवारिक और सामाजिक संपर्कों के साथ ही पूर्व की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

हथियारों की आपूर्ति के पहलू पर भी नजर
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रकरण में हथियारों की आपूर्ति कहां से हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक आजमगढ़ पुलिस को ऐसा कोई तथ्य या सूचना नहीं मिली है, जिससे हथियारों के स्रोत का जिले से संबंध होने की पुष्टि हो सके। उन्होंने बताया कि इस पहलू की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। जांच के दौरान आजमगढ़ से जुड़ा कोई तथ्य सामने आने पर स्थानीय पुलिस संबंधित एजेंसी को आवश्यक सहयोग देगी। एसपी बताया कि आजमगढ़ पुलिस दिल्ली, हरियाणा और मुंबई पुलिस के संपर्क में है। संबंधित एजेंसियों से जानकारी साझा की जा रही है। जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर जांच और अन्य कार्रवाई में सहयोग किया जाएगा।