{"_id":"6ae6259b88ce95887f0eca67","slug":"the-ghats-of-mother-saryu-gleam-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-162159-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्वच्छता से चमके मां सरयू के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्वच्छता से चमके मां सरयू के घाट
Sat, 31 Oct 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सरयू के घाट पर सफाई करते अधिकारी व अन्य लोग।
अयोध्या। मां सरयू के घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे महास्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में झुनकीघाट से चौधरी चरण सिंह घाट तक चले इस अभियान में हजारों लोगों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। सामूहिक प्रयास से घाटों की सफाई की गई। अभियान के बाद घाट पहले की अपेक्षा अधिक साफ-सुथरे नजर आए।
महास्वच्छता अभियान में संत-महंतों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सभी ने अलग-अलग समूहों में बंटकर घाटों पर झाड़ू लगाई और जगह-जगह फैले कचरे को एकत्र किया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और युवाओं ने भी श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान में स्कूली बच्चों की भागीदारी खास आकर्षण रही। छात्र-छात्राएं स्वच्छता संबंधी संदेश लिखे होर्डिंग और बैनर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सफाई में हाथ बंटाने के साथ लोगों को घाटों पर गंदगी न फैलाने और सरयू की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। बच्चों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील भी की।
विज्ञापन
महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि यह महास्वच्छता अभियान पिछले एक सप्ताह से चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान का समापन था। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जनभागीदारी से ही स्थायी बनाया जा सकता है। इस मौके पर उपसभापति संतोष सिंह, पार्षद विनय जायसवाल, सूर्यकुमार तिवारी और साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य दानपति तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।