{"_id":"6ae77ce237eed43f18053469","slug":"home-minister-amit-shah-will-unveil-the-martyrs-memorial-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-162267-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हुतात्मा स्मारक का अनावरण करेंगे गृह मंत्री अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हुतात्मा स्मारक का अनावरण करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
Sun, 01 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
61- राम मंदिर परिसर में स्थापित हुतात्मा स्मारक
अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के दौरान बलिदान देने वाले कारसेवकों की स्मृतियों को संजोने के लिए श्रीरामजन्मभूमि परिसर में निर्मित हुतात्मा स्मारक का अनावरण सात नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वह दसवें दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए रामनगरी पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में निर्मित इस स्मारक के माध्यम से राम मंदिर आंदोलन के पांच सौ वर्षों के संघर्ष और बलिदान की गाथा को स्थायी स्मृति के रूप में संजोया गया है। स्मारक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में परकोटे के बाहर दक्षिण दिशा में सप्तर्षि मंदिर के समीप इस स्मारक का निर्माण कराया गया है। करीब 11 मीटर ऊंचे इस स्मारक स्तंभ को झांसी के लाल ग्रेनाइट पत्थरों से तैयार किया गया है। इसकी गोलाकार संरचना के बाहरी हिस्से को ग्रेनाइट से आच्छादित किया गया है। स्मारक के शीर्ष पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का प्रतीक चिह्न भी स्थापित किया गया है। पीतल से निर्मित यह प्रतीक चिह्न ट्रस्ट के अधिकृत लोगो की प्रतिकृति है। रात में स्मारक को रोशन रखने के लिए विशेष प्रकाश व्यवस्था भी की गई है।
अब दीपोत्सव के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से इसका अनावरण कर इसे श्रद्धालुओं को समर्पित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
अब दीपोत्सव के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से इसका अनावरण कर इसे श्रद्धालुओं को समर्पित किए जाने की तैयारी है।