फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two trucks collide; father dies, son injured.

Amethi News: दो ट्रक भिड़े, पिता की मौत, बेटा जख्मी

Sat, 10 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collide; father dies, son injured.
टांडा-बांदा हाईवे के पूरे पहलवान निगोहां के पास सड़क हादसे में घटना के बाद ट्रक से चालक को निका
फुरसतगंज। टांडा-बांदा हाईवे पर पूरे पहलवान निगोहां के पास बृहस्पतिवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर क्षेत्र के बनगवां गांव निवासी ट्रक चालक पुल्लू वर्मा (52) की मौत हो गई।
विज्ञापन


उनका बेटा रोबिन कुमार (26) और दूसरे ट्रक का चालक सुल्तानपुर जिले के धम्मौर के लौवरमाई गांव निवासी रामहेत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रोबिन के मुताबिक वह पिता पुल्लू वर्मा के साथ बृहस्पतिवार रात ट्रक लेकर रायबरेली जा रहे थे। पूरे पहलवान निगोहां के पास सामने से आ रहा ट्रक उनके वाहन से भिड़ गया। हादसे में पिता-पुत्र ट्रक में फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ नंद हौसिला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को अलग कर तीनों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुल्लू वर्मा को मृत घोषित कर दिया। रोबिन और दूसरे ट्रक के चालक रामहेत को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर अचानक मवेशी आ जाने से रायबरेली की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया।

चालक वाहन संभाल पाता, इससे पहले ही सुल्तानपुर की ओर से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को किनारे कराकर रास्ता साफ कराया। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पुल्लू वर्मा की मौत से परिवार में मातम पसरा गया। पत्नी गीता वर्मा शव से लिपटकर रोने लगीं। घायल बेटे रोबिन के पास पहुंचीं तो उसकी चोटें देखकर बिलख पड़ीं। पिता की मौत से रोबिन भी गमगीन रहा। बेटियां सिम्पा और रिया का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed