फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Head Constable passes away after falling ill while on duty.

Amethi News: ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, हेड कांस्टेबल की सांसें थमीं

Sat, 10 Oct 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Head Constable passes away after falling ill while on duty.
भादर। रामगंज चौकी पर तैनात रहे हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र यादव (50) की शुक्रवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


चंदौली जिले के धानापुर के मेढ़वा गांव निवासी प्रकाश चंद्र यादव वर्ष 1997 में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। मई 2022 में उनकी तैनाती अमेठी जिले में हुई थी। यहां उन्होंने बाजारशुकुल और मुंशीगंज थाने में सेवाएं दीं। इसके बाद उन्हें रामगंज चौकी पर तैनात किया गया था। बृहस्पतिवार शाम ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मी उन्हें पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक छा गया। एसपी सरवणन टी ने बताया कि हेड कांस्टेबल के पार्थिव शरीर को पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चंदौली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रकाश चंद्र यादव ने पुलिस विभाग में करीब 29 वर्ष तक सेवाएं दीं। उनके निधन से सहकर्मियों और परिचितों में दुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed