{"_id":"6ab18c54a9bd99171606edaa","slug":"tehseen-tops-in-essay-and-tripa-tops-in-rangoli-amethi-news-c-96-1-ame1002-176258-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध में तहसीन और रंगोली में तृपा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध में तहसीन और रंगोली में तृपा अव्वल
Tue, 22 Sep 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ बहादुरपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में परीक्षा देती छात्राएं। स्रोत
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ बहादुरपुर में सोमवार को मिशन प्रबोधन के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान, भाषण, निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिता में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और मनीष ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में तहसीन प्रथम, नैंसी द्वितीय और सविता तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में तहसीन ने प्रथम, नैंसी ने द्वितीय और महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में तृपा प्रथम, मोहिनी द्वितीय और रुफिया तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में अपने ज्ञान, विचार और रचनात्मक हुनर का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य निशा ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है।