फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher suspended over allegations of relationship with minor student

Ambedkar Nagar News: नाबालिग छात्रा से संबंध के आरोप में शिक्षक निलंबित

Mon, 07 Sep 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended over allegations of relationship with minor student
अंबेडकरनगर। जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज नाऊसांडा के सहायक अध्यापक राजेंद्र प्रसाद वर्मा के निलंबन की कार्रवाई का अनुमोदन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कौस्तुभ कुमार सिंह ने कर दिया है। शिक्षक पर विद्यालय की एक पूर्व नाबालिग छात्रा से अनैतिक संबंध बनाने का आरोप है। डीआईओएस ने प्रबंध समिति को दो पक्षों में अंतिम जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रबंधक ऊषा वर्मा ने 30 जून 2026 को हुई प्रबंध समिति की बैठक में राजेंद्र प्रसाद को निलंबित करने का आदेश दिया था। विद्यालयी अभिलेखों के अनुसार छात्रा 30 जुलाई 2022 से 20 अप्रैल 2024 तक विद्यालय में अध्ययनरत थी। आरोप है कि इसी दौरान राजेंद्र प्रसाद ने उसे बहला-फुसलाकर संबंध स्थापित किए। मामले में शिक्षक से जवाब मांगा गया था, लेकिन आरोप है कि उन्होंने अधिकांश पत्र प्राप्त नहीं किए।
विज्ञापन

शिक्षक पर घोर अनुशासनहीनता, विद्यार्थियों को दिशा से भटकाने और कदाचार समेत अन्य आरोप भी लगाए गए थे। निलंबन के बाद प्रबंध समिति ने संबंधित पत्रावली अनुमोदन के लिए डीआईओएस कार्यालय भेजी। कार्यालय की ओर से मांगे गए जवाब में राजेंद्र प्रसाद ने खुद को निर्दोष बताते हुए कार्रवाई को साजिश बताया। प्रकरण में सुनवाई के बाद डीआईओएस ने निलंबन आदेश का अनुमोदन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed