{"_id":"6ab9535891e82417960b8c61","slug":"drinking-water-supply-disrupted-in-akbarpur-due-to-power-outage-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-165792-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली गुल हुई तो अकबरपुर में ठप हुई पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली गुल हुई तो अकबरपुर में ठप हुई पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
नगरपालिका की ओर से पेयजल के लिए लगाया गया टैंकर। संवाद
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से अकबरपुर नगर की पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई। कई पंप हाउस बंद होने से शनिवार शाम से रविवार सुबह तक कई वार्डों में नलों से पानी नहीं आया। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर नगर पालिका ने प्रभावित इलाकों में टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति कराई।
अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए 12 ओवरहेड टैंक और 35 पंप हाउस हैं। खराब मौसम के दौरान कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से पंप हाउस प्रभावित हुए। इसके चलते सिझौली, सदरपुर, बरवांनासिरपुर, गोविंद गनेशपुर, शहजादपुर समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रही।
रविवार सुबह नलों में पानी नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। घरेलू कामकाज के साथ ही कई परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर पालिका ने प्रभावित मोहल्लों में टैंकर भेजे। टैंकर से पानी मिलने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
बिजली आई तो कम प्रेशर ने बढ़ाई परेशानी
बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद पंप हाउस चालू किए गए, लेकिन कुछ स्थानों पर पानी का प्रेशर कम होने से घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा। कर्मचारियों ने लाइनों की जांच कर खराबियां दूर कीं। इसके बाद धीरे-धीरे आपूर्ति सामान्य हो सकी। जेई जलकल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी। रविवार दोपहर तक सभी स्थानों पर आपूर्ति बहाल करा दी गई।