{"_id":"6ad83fec332724dc280644ca","slug":"village-development-plan-to-cover-roads-schools-and-basic-facilities-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगी गांवों की सूरत: स्कूल, सड़क, तालाब से लाइट तक; एक साथ बनेगा विकास का पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगी गांवों की सूरत: स्कूल, सड़क, तालाब से लाइट तक; एक साथ बनेगा विकास का पूरा प्लान
Wed, 21 Oct 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:00 AM IST
सार
आगरा में विकसित ग्राम पंचायत योजना के तहत गांवों की जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों का आकलन कर विकास का समग्र खाका तैयार किया जाएगा। स्कूल, सड़क, स्वास्थ्य केंद्र, तालाब, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क। सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वीबी जीरामजी योजना से ग्राम पंचायतों को विकसित करने के लिए विकसित ग्राम पंचायत योजना बनाई जा रही है। इसमें गांव में उपलब्ध संसाधनों और जरूरतों के बारे में ग्रामीणों से जाना जाएगा। उनका आकलन कर एक ही बार में बुनियादी सुविधाओं की प्राथमिकताएं तय कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद उन पर कार्य किए जाएंगे।
इसके लिए अगले माह पंचायत से लेकर विकास खंड तक कर्मचारी और अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। गांवों के समग्र विकास में स्कूल, हाट स्थल, स्वास्थ्य केंद्र, राशन की दुकान, स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र, रोड, तालाब और अन्य जरूरी सुविधाओं शामिल हैं। इन सुविधाओं में जो गांवों में उपलब्ध नहीं है, उन्हें योजना में प्रस्तावित किया जाएगा। इन पर प्राथमिक से चरणबद्ध तरीके कार्य होंगे। वह तब तक होते रहेंगे, जब तक समग्र विकास के सभी सुविधाओं को पूरा न हो जाएं। योजना का उद्देश्य गांवों में आवश्यक सेवाएं को बेहतर बनाना और विकास कार्यों को किसी एक योजना तक सीमित रखने के बजाय व्यापक नजरिये से आगे बढ़ाना है।
वीबी जीरामजी डीसी रामायण यादव ने बताया कि ग्राम पंचायतों को विकसित करने के लिए विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों से बातें करके एक ही बार में विकास की रूपरेखा तय की जाएगी। फिर प्राथमिकता से उन सुविधाओं की पूर्ति के लिए कार्य किए जाएंगे।