फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Two Property Fraud Cases Filed Over ₹19.8 Lakh in Alleged Losse

आगरा में धोखाधड़ी के दो मामले: न संपत्ति मिली, न 8 लाख लौटे; पहले बिके मकान का 11.80 लाख में सौदा

Wed, 21 Oct 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 10:27 AM IST
सार

आगरा में संपत्ति खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। एक महिला ने आधार हाउसिंग फाइनेंस बैंक की नीलामी में आठ लाख रुपये जमा कराने के बाद संपत्ति नहीं मिलने और रकम वापस न होने की शिकायत की है। दूसरे मामले में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पहले से बिक चुके मकान का सौदा कर उससे 11.80 लाख रुपये अग्रिम ले लिए गए। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Agra: Two Property Fraud Cases Filed Over ₹19.8 Lakh in Alleged Losse
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आधार हाउसिंग फाइनेंस बैंक की नीलामी में संपत्ति खरीदने के लिए महिला ने 8 लाख रुपये जमा किए थे। संपत्ति उसके नाम नहीं हुई। रकम भी वापस दी जा रही है। पीड़िता ने बैंक प्रबंधन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगला भवानी सिंह निवासी रजनी ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया कि संजय प्लेस स्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस बैंक की नीलामी में उन्होंने एक संपत्ति खरीदी थी। 27 फरवरी, 2026 को बैंक खाते में 8 लाख रुपये जमा कराए। तब बैंक ने 15 दिन में संपत्ति उनके नाम कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद 30 सितंबर 2026 तक न तो संपत्ति उनके नाम की गई और न ही जमा रकम वापस दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन


तीन भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी
बिके हुए मकान का सौदा कर 11.80 लाख रुपये लेने का आरोप लगाकर पीड़ित ने तीन भाइयों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की। थाना कमला नगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लगी है। कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी कृष्ण गोपाल गुप्ता ने आरोप लगाया था कि 17 जुलाई, 2026 को उन्होंने पवन कुमार गर्ग, सुनील कुमार गर्ग और प्रवीण कुमार गर्ग से खुशी एन्क्लेव स्थित दो मंजिला मकान का सौदा 24 लाख रुपये में किया था। 11.80 लाख रुपये अग्रिम दे दिए। इसमें 9.80 लाख रुपये पवन कुमार गर्ग और अमन कुमार गर्ग की फर्म श्री दाऊजी स्वीट्स के खाते में स्थानांतरित किए गए, जबकि दो लाख रुपये नकद दिए थे। शेष 12.20 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने तय हुआ था। इसके बाद उन्होंने मकान खरीदने के लिए बैंक में ऋण के लिए आवेदन किया। बैंक ने इकरारनामे के आधार पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय से संपत्ति की खोज रिपोर्ट निकलवाई तो पता चला कि मकान 5 फरवरी 2025 को ही ललित मल्होत्रा नाम के युवक को बेचा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed