{"_id":"6ac8c7537ad7283fe10cacbf","slug":"etah-storm-heavy-rain-and-hail-cause-waterlogging-trees-and-hoarding-poles-fall-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में बारिश ने मचाई तबाही: यूनिपोल गिरा, पेड़ गिरने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त; फसलें हुई बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में बारिश ने मचाई तबाही: यूनिपोल गिरा, पेड़ गिरने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त; फसलें हुई बर्बाद
Fri, 09 Oct 2026 04:22 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:22 PM IST
सार
एटा में शुक्रवार को तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। दीनदयाल चौक के पास नगरपालिका का यूनिपोल गिर गया, जबकि मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़ी एंबुलेंस पर पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
पेड़ गिरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से शुक्रवार को शहर में कई जगह जलभराव हो गया। पेड़ और विज्ञापन यूनिपोल गिरने से नुकसान हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास नगरपालिका का बड़ा यूनिपोल गिर गया। इससे पास में मौजूद दुकानदार बाल-बाल बच गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी विंग के बाहर जीटी रोड पर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस पर पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई।
बारिश और ओलावृष्टि का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ा है। किसान कृपा शंकर के अनुसार, बाजरा और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसका असर धान की उपज पर भी पड़ सकता है। किसान मनेश कुमार ने बताया कि तूफान के कारण धान की फसल गिरने से पैदावार कम होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अचानक बदले मौसम से शहर में जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।