फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Ambulance Fitness Check: 14 Unsafe Vehicles Seized, 62 Challaned

बदहाली का ऐसा आलम: वेंटिलेटर पर एंबुलेंस, अंतिम सांसें गिन रही फिटनेस; 14 जीवनरक्षक वाहन जब्त

Fri, 09 Oct 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 10:33 AM IST
सार

आगरा में संभागीय परिवहन विभाग के विशेष अभियान में 62 एंबुलेंस की फिटनेस और दस्तावेजों में खामियां मिलने पर चालान किए गए। इनमें से 14 एंबुलेंस की हालत बेहद खराब मिलने पर उन्हें जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया।
 

विज्ञापन
Agra Ambulance Fitness Check: 14 Unsafe Vehicles Seized, 62 Challaned
खटारा एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्सीडेंट हो या कोई गंभीर आपात स्वास्थ्य समस्या तत्काल चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस ही मरीजों का भरोसा होती है। लेकिन जिन जीवन रक्षक वाहनों पर मरीजों की जान बचाने की जिम्मेदारी है उनकी खुद की सांसें वेंटिलेटर पर है। कम से कम संभागीय परिवहन विभाग की जांच तो यही कहती है। विभागीय अभियान में 62 एंबुलेंस की फिटनेस अधोमानक पाई गई तो 14 की हालत इतनी खराब निकली कि उन्हें जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में देना पड़ा।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर संभागीय परिवहन विभाग ने 3 से 7 अक्तूबर तक एंबुलेंसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। कुल 10 टीमों ने अलग-अलग रूट और क्षेत्र में निरीक्षण किया। एआरटीओ आलोक कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान एंबुलेंस के निर्धारित मानकों की जांच की गई। अभियान के दौरान एंबुलेंस के दस्तावेज, परमिट, फिटनेस और जरूरी सुविधाओं की जांच की गई। कई वाहनों में जरूरी दस्तावेज और अन्य कमियां मिलीं।
विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन मिलने पर 62 के चालान किए गए। इनमें से 14 की हालत इतनी खराब थी कि इन्हें सड़क पर चलने नहीं दिया जा सकता था। लिहाजा इन वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया। बताया कि जांच का उद्देश्य मानकों का पालन सुनिश्चित करना और मरीजों की सुरक्षा बनाए रखना है। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से एंबुलेंस की जांच आगे भी जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed