{"_id":"6ad84a19977a8d004e0da24a","slug":"agra-s-rawli-bridge-to-get-traffic-relief-in-10-days-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: रावली पुल पर 10 दिन में खत्म होगा जाम का झाम, मेट्रो का काम पूरा होते ही मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: रावली पुल पर 10 दिन में खत्म होगा जाम का झाम, मेट्रो का काम पूरा होते ही मिलेगी राहत
Wed, 21 Oct 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:44 AM IST
सार
आगरा के रावली रेलवे क्रॉसिंग पर मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए 360 टन वजनी स्टील स्पैन लगाने का काम तेजी से चल रहा है। अक्तूबर के अंत तक काम पूरा होने और बैरिकेडिंग हटने से जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर मेट्रो के स्टील स्पैन को लगाने की तैयारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
आगरा के रावली पुल पर लगने वाले जाम से 10 दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। पुल पर 360 टन वजनी स्टील गर्डर लगाने का काम जारी है। इसके तैयार होने से रावली रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात सुगम हो सकेगा। लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि रावली रेलवे क्रॉसिंग पर मेट्रो के स्टील स्पैन को लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। ढांचे और अन्य हिस्सों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। अक्तूबर के अंत तक मुख्य स्टील स्पैन को भी स्थापित करने का लक्ष्य है।
रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण यहां यू गर्डर के बजाय स्टील स्पैन का इस्तेमाल किया जा रहा है। रावली के अलावा सेंट जोंस क्रॉसिंग, भगवान टॉकीज और यमुना नदी के ऊपर भी स्टील स्पैन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी।