फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Portmore School's Sejal and Yashika topped the Children's Science Congress.

Shimla News: बाल विज्ञान कांग्रेस में पोर्टमोर स्कूल की सेजल और यशिका रहीं अव्वल

Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Portmore School's Sejal and Yashika topped the Children's Science Congress.
लालपानी स्कूल में किया गया आयोजन
विज्ञापन

निकिता ने दूसरा, प्रियंशी और मन्नत ने पाया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर की छात्राओं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी में आयोजित 33वें उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में स्कूल की 14 छात्राओं ने पुरस्कार जीते।

वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता में सेजल और यशिका की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा की निकिता ने गणित ओलंपियाड में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज में प्रियंशी और मन्नत रापता की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान क्विज में प्राची गुप्ता और वाणी दयाल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान गतिविधि प्रतियोगिता में रिधिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंचल ने भी विज्ञान गतिविधि प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कनिष्ठ वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में काव्या और अनन्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गणित ओलंपियाड में मानवी ने तीसरा, जबकि वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता में अविका और कामना की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं को तैयार करने में गणित शिक्षक राजेश मोक्टा, विज्ञान शिक्षकों नूतन गुप्ता, किरना ठाकुर, शोभना, ऋतु, रक्षा जम्वाल, दीपा गुप्ता, सीमा शर्मा और कमलेश वर्मा सहित अन्य मार्गदर्शक शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य जय देव नेगी ने सभी विजेता छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article