फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Big News: road accident; himachal weather; sports award; teachers promotions

HP Big News: हादसे में पांच की माैत, दो दिन बारिश-बर्फबारी; खिलाड़ियों पर धनवर्षा, शिक्षकों को पदोन्नति

Sat, 31 Oct 2026 05:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 05:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। सड़क हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। वहीं कई भागों में दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में 633 टीजीटी और पदोन्नत प्रवक्ताओं को दिवाली से पहले मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नति का तोहफा मिला पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।

विज्ञापन
HP Big News: road accident; himachal weather; sports award; teachers promotions
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी और पदोन्नत प्रवक्ताओं को दिवाली से पहले मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नति का तोहफा मिला है। वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला के होटल पीटरहॉफ में प्रदेश के करीब 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पुलिस थाना गगल के तहत सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी बस के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन


Trending Videos

हिमाचल में सड़क हादसा, मां-बेटे सहित पांच लोगों की माैत
हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई है। शिमला जिले के नावर क्षेत्र की दरोटी संपर्क सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ है। मृतकों में दरोटी निवासी मां-बेटे के अलावा तीन नेपाली नागरिक शामिल हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में सक्रिय है। इसके प्रभाव से 1 और 2 नवंबर को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

633 टीजीटी और प्रवक्ता बने मुख्याध्यापक
हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी और पदोन्नत प्रवक्ताओं को दिवाली से पहले मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नति का तोहफा मिला है।  विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों(टीजीटी) और पदोन्नत प्रवक्ताओं को  मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति उन शिक्षकों दो दी गई है, जिन्हें 26 अप्रैल 2010 से पहले बिना किसी विकल्प के पदोन्नत किया गया था।  इन शिक्षकों ने मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नति का विकल्प चुना था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर 

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसे 17.85 करोड़ के इनाम
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में प्रदेश के करीब 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमरत्न कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि वितरित की। इस दाैरान एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम में शामिल रहीं कप्तान पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना व पूर्व कप्तान रितु नेगी को भी पुरस्कार राशि दी गई।  राज्यस्तरीय समारोह में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

जयराम ठाकुर बोले-चार साल में कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस सरकार
 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को ऊना में कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने सरकार पर विकास और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। जयराम ठाकुर ने शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं कर सकी। चुनावी वर्ष शुरू होने पर सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटका रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

निजी बस के नीचे आने से युवक की माैत
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। पुलिस थाना गगल के तहत सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी बस के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। मृतक युवक रछियालु का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

 पांच एचएएस अधिकारियों के तबादले
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच एचपीएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत भूपेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। 2019 वैच के एचएएस अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा को उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक)सरकाघाट के पद पर तैनात किया है।   सिद्धार्थ आचार्य को अब सचिवालय शिमला में कार्मिक विभाग (पूल) में रिपोर्ट करने को कहा गया है। राजिंद्र कुमार गौतम भी कार्मिक विभाग (पूल) शिमला में रिपोर्ट करेंगे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों पर हुआ मंथन
हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। इनके प्रभावों से निपटने की तैयारी पर शनिवार को राष्ट्रीय संवाद आयोजित किया गया। यह संवाद शिमला के होटल पीटरहॉफ में हुआ। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) और इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (आईसीआईएमओडी) ने इसे आयोजित किया। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ शामिल हुए। विशेषज्ञों ने हिमालयी समुदायों को जलवायु संबंधी चरम मौसमी घटनाओं के लिए तैयार करने पर चर्चा की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed