फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Honoring sports stars: Rs 17.85 crore in rewards bestowed upon 419 athletesCM Sukhu felicitates them

खेल सितारों को सम्मान: हिमाचल के 419 खिलाड़ियों पर बरसे 17.85 करोड़ के इनाम, सीएम सुक्खू ने किया सम्मानित

Sat, 31 Oct 2026 02:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 02:17 PM IST
सार

शिमला के होटल पीटरहॉफ में प्रदेश के करीब 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राज्यस्तरीय समारोह में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। 

विज्ञापन
Honoring sports stars: Rs 17.85 crore in rewards bestowed upon 419 athletesCM Sukhu felicitates them
शिमला में सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में प्रदेश के करीब 419 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमरत्न कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि वितरित की। इस दाैरान एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम में शामिल रहीं कप्तान पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना व पूर्व कप्तान रितु नेगी को भी पुरस्कार राशि दी गई। राज्यस्तरीय समारोह में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले 51 और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 368 खिलाड़ी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए 13 करोड़ 55 लाख रुपये और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए चार करोड़ 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

विज्ञापन



नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को दी गई पुरस्कार राशि में 150 से 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चार साल में दूसरी बार खिलाड़ियों के सम्मान में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जापान में हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी नियमानुसार पूरी पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी रोजगार में खेल कोटे के तहत तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। खिलाड़ियों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के विषय पर मुख्यमंत्री के साथ भी विस्तृत चर्चा की गई है। सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Trending Videos

मंडी के सबसे अधिक 99 खिलाड़ी होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में मंडी जिला सबसे आगे है। यहां के 99 खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा शिमला के 54, सोलन के 49, बिलासपुर के 37, कांगड़ा के 28, हमीरपुर के 24, ऊना के 19, कुल्लू और सिरमौर के 18-18, किन्नौर के 15 और चंबा के सात खिलाड़ी सम्मानित हुए।

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर टीम इवेंट में जीत पर मिलेंगे पांच लाख: सुक्खू
इस दाैरान सीएम सुक्खू ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर टीम इवेंट में जीत हासिल की है, उन्हें पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके अलावा टीम इवेंट में शामिल किसी खिलाड़ी के व्यक्तिगत स्पर्धा में जीत हासिल करने पर उसे डेढ़ लाख रुपये देंगे। वर्ष 2025-26 के खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया है। कहा कि हमारा प्रयास है कि युवा ‘खेलो हिमाचल’ के नाम से आगे आएं।

विज्ञापन

नशे के खिलाफ मुहिम के लिए आईजी बिमल गुप्ता सम्मानित
हिमाचल प्रदेश में चिट्टे और सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिमल गुप्ता को मुख्यमंत्री सुक्खू ने सम्मानित किया। शिमला के होटल पीटरहॉफ में शनिवार को आयोजित हिम रतन पुरस्कार समारोह के दाैरान बिमल गुप्ता को सम्मान दिया गया। गुप्ता वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस ब्यूरो के पद पर कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बड़े स्तर पर वॉकथॉन और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने आईजी बिमल गुप्ता और हिमाचल पुलिस की पूरी टीम को चिट्टा विरोधी अभियान को प्रदेशव्यापी जन आंदोलन बनाने के लिए बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed