फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather to take a turn from September 24; rain expected in several parts over six days

हिमाचल: राज्य में 24 सितंबर से करवट बदलेगा माैसम, कई भागों में छह दिन बारिश के आसार, अंधड़ का भी अलर्ट

Wed, 23 Sep 2026 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 07:18 PM IST
सार

 मौसम विभाग के अनुसार, इसी सप्ताह हिमाचल से मानसून के पूरी तरह विदा होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मानसून की विदाई के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Himachal Weather to take a turn from September 24; rain expected in several parts over six days
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को खिली तेज धूप के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में वीरवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में अंधड़ को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बना रहा। 

विज्ञापन

ऊना और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर भी शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, इसी सप्ताह हिमाचल से मानसून के पूरी तरह विदा होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मानसून की विदाई के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान
ऊना 34.0
बिलासपुर 34.0
भुंतर 33.0
सुंदरनगर 32.9
कांगड़ा 32.6
मंडी 32.0
नाहन 30.8
सोलन 30.2
धर्मशाला 30.0
शिमला 26.0
मनाली 25.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed