फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   After the BJP formed the Municipal Corporation board, these names for the post of Mayor will surprise everyone

निकाय चुनाव: कोटा नगर निगम में भाजपा को बहुमत, अब किसके सिर सजेगा मेयर का ताज? इन नामों ने बढ़ाई सियासी हलचल

Thu, 17 Sep 2026 04:50 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 04:50 PM IST
सार

कोटा नगर निगम में भाजपा ने 57 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। अब मेयर पद के लिए ओबीसी महिला पार्षद की तलाश है। अनुसुईया गोस्वामी, सीमा चौधरी, प्रतिभा सुमन और पुष्पा चौधरी के नाम चर्चा में हैं।

 

विज्ञापन
After the BJP formed the Municipal Corporation board, these names for the post of Mayor will surprise everyone
कोटा नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में नगर निगम चुनाव परिणाम में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। आज तीन वार्डों में हुई रिकाउंटिंग के बाद भाजपा के खाते में 100 में से 57 वार्ड आ गए हैं। वहीं, कांग्रेस को 39 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 4 सीटें मिली हैं। बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ने बोर्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हमेशा अपने फैसलों से जनता को चौंकाने वाली भाजपा इस बार भी कोटा में मेयर पद के लिए नया चेहरा उतार सकती है। मेयर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा की पार्षद अनुसुईया गोस्वामी और सीमा चौधरी के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, भाजपा से पार्षद बनीं प्रतिभा सुमन और पुष्पा चौधरी भी मेयर पद की दौड़ से बाहर नहीं हैं।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में दो निगमों में बंटी थी कोटा की राजनीति
कोटा नगर निगम के पिछले चुनाव की बात करें तो उस समय नगर निगम दो हिस्सों में बंटा हुआ था। कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण में कांग्रेस ने बोर्ड बनाया था। दोनों निगमों में महापौर और उपमहापौर अलग-अलग बनाए गए थे। कोटा उत्तर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था और कांग्रेस पार्षद मंजू मेहरा को महापौर बनाया गया था। परिसीमन के बाद अब कोटा नगर निगम को एक ही निगम बना दिया गया है। इसमें 100 वार्ड बनाए गए हैं। ऐसे में अब एक महापौर और एक उपमहापौर होगा। नगर निगम में यह चौथी बार होगा, जब शहर की कमान किसी महिला के हाथों में होगी। फिलहाल भाजपा की ओर से मेयर के नाम को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


इन नामों की चर्चा ज्यादा
भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुकीं अनुसुईया गोस्वामी ने इस बार वार्ड 98 से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के आयुष पारेता को 393 वोटों से हराया। अनुसुईया को बिरला खेमे की भरोसेमंद माना जाता है और इसी वजह से उनका नाम महापौर की रेस में चल रहा है। अनुसुईया और उनके कार्यकर्ता भी मानकर चल रहे हैं कि पार्टी उन्हें मेयर पद के लिए आगे कर सकती है। दूसरी तरफ वार्ड नंबर 83 से भाजपा की पार्षद बनीं सीमा चौधरी भी मेयर पद की रेस में शामिल हैं। सीमा चौधरी के पति धीरेन्द्र चौधरी पूर्व पार्षद रह चुके हैं। यह दंपती भी बिरला खेमे के भरोसेमंद बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: जोधपुर जेल की बैरक में कैसे पहुंचा मोबाइल?: हिस्ट्रीशीटरों की पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

ये दो नाम भी चौंका सकते हैं
महापौर पद की दावेदारी की सूची में दो और नाम शहर की जनता को चौंका सकते हैं। इनमें एक नाम पुष्पा चौधरी का है, जो पूर्व पार्षद देवेंद्र चौधरी की पत्नी हैं। दूसरा नाम प्रतिभा सुमन का है, जिन्होंने कांग्रेस की तस्मीन कुरैशी को 372 वोटों से हराया है। प्रतिभा गृहिणी हैं और भाजपा महिला विंग से जुड़ी हुई हैं। वहीं, वार्ड 87 की मतगणना के दौरान एक ईवीएम मशीन में खराबी आ गई थी। इस वार्ड के एक बूथ पर दोबारा मतदान होने के बाद आज परिणाम घोषित किया गया। इसमें भाजपा की पुष्पा चौधरी ने जीत हासिल की है। ऐसे में उन्हें भी मेयर पद की दावेदारी से बाहर नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed