{"_id":"6aa6813915915fd2320164f0","slug":"the-verdict-on-11-city-governments-will-be-out-tomorrow-vote-counting-begins-at-8-am-on-september-14-across-78-tables-with-a-complete-ban-on-victory-processions-dausa-news-c-1-1-noi1437-4718820-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दौसा में कल खुलेगा 11 निकायों के चुनाव का पिटारा, आठ बजे से शुरू होगी मतगणना; जुलूस पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दौसा में कल खुलेगा 11 निकायों के चुनाव का पिटारा, आठ बजे से शुरू होगी मतगणना; जुलूस पर रोक
Sun, 13 Sep 2026 06:29 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:29 PM IST
सार
जिले में करीब एक महीने से चल रहा नगरीय निकाय चुनाव का महा-रण अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। प्रचार के शोर, जनसभाओं और वार्ड-वार्ड की गलियों में हुए वादों के बाद अब बारी है फैसले की।
विज्ञापन
व्यवस्था की जानकारी लेती कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में करीब एक महीने से चल रहा नगरीय निकाय चुनाव का महा-रण अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। प्रचार के शोर, जनसभाओं और वार्ड-वार्ड की गलियों में हुए वादों के बाद अब बारी है फैसले की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 11 नगरीय निकायों में मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
11 जगह एक साथ शुरू होगी मतगणना
जिले के 11 निकायों-दौसा नगर परिषद, लालसोट, बांदीकुई, बसवा, महवा, मंडावरी, मंडावर, सिकराय, रामगढ़ पचवारा, भांडारेज और लवाण में 14 सितंबर रविवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सभी मतगणना स्थलों पर बैरिकेडिंग, टेबल व्यवस्था और सीसीटीवी की जांच पूरी कर ली गई है।
दौसा में सबसे बड़ी मतगणना
कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि सबसे बड़ी मतगणना दौसा नगर परिषद की होगी। दौसा में पं. नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पीजी ब्लॉक में 14 टेबलों पर छह राउंड में गिनती होगी। इसके बाद लालसोट और सिकराय में सबसे ज्यादा नौ-नौ टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
किस निकाय में कितनी टेबल और राउंड?
लालसोट में नौ टेबल और चार राउंड, सिकराय में नौ टेबल और तीन राउंड, बांदीकुई में आठ टेबल और छह राउंड में मतगणना होगी। मंडावरी में सात टेबल पर तीन राउंड होंगे। बसवा, महवा, रामगढ़ पचवारा, मंडावर और भांडारेज में पांच-पांच टेबल पर चार से सात राउंड में गिनती होगी। लवाण में चार टेबल पर पांच राउंड में मतगणना होगी।
प्रत्येक केंद्र पर आरओ टेबल के अलावा एक स्टैटिस्टिक्स टेबल और एक कंप्यूटर टेबल होगी। हर राउंड के बाद परिणाम ऑनलाइन फीड किए जाएंगे। मतगणना एजेंटों को सुबह सात बजे तक पहुंचना होगा। वैध प्रवेश पत्र के बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
तीन स्तरीय सुरक्षा, हर टेबल पर वीडियोग्राफी
मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू रहेगी। पुलिस के अलावा आरएसी का जाब्ता तैनात रहेगा। हर टेबल पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
जीत के बाद जुलूस निकाला तो होगी कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी भी निकाय में विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद जुलूस, डीजे या आतिशबाजी नहीं कर सकेंगे। उल्लंघन करने पर आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।