फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Mother attacks her two innocent children with scissors then injures herself all three die in alwar

अलवर में दर्दनाक हादसा: मां ने दो मासूम बच्चों पर कैंची से किए वार, फिर खुद को किया घायल; तीनों की मौत

Sun, 18 Oct 2026 03:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 Oct 2026 03:23 PM IST
सार

अलवर के दांतिया गांव में रविवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों पर कैंची से वार कर खुद को भी घायल कर लिया। तीनों की मौत हो गई, जबकि महिला की छोटी बहन गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Mother attacks her two innocent children with scissors then injures herself all three die in alwar
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के खेरली कस्बे के पास दांतिया गांव में रविवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों पर कैंची से वार कर दिए। इसके बाद उसने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना में महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं, बीच-बचाव के दौरान सदमे में आई महिला की छोटी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


कमरा बंद कर दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊषा शर्मा ने अपनी चार वर्षीय बेटी रितिका को घर के बाहर खेलने जाने से मना किया था। इसके बाद वह दोनों बच्चों को कमरे में ले गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कमरे से बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजे को धक्का देकर खोला तो अंदर बच्चों और ऊषा को लहूलुहान हालत में देखकर स्तब्ध रह गए। अपनी बड़ी बहन और दोनों बच्चों की हालत देखकर ऊषा की छोटी बहन मनीषा बदहवास हो गई। वह रोते हुए दीवार और जमीन पर सिर पटकने लगी। ग्रामीणों ने स्थिति संभालते हुए चारों घायलों को खेरली के उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पढे़ं: राजस्थान: जैसलमेर में सेना ने दिखाई ताकत, बहु-आयामी युद्ध परिस्थितियों में परखी परिचालन क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में तीन लोगों की मौत
उपजिला अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान पांच वर्षीय मुकुल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उपचार के दौरान ऊषा और उसकी चार वर्षीय बेटी रितिका ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मनीषा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। घटना के समय ऊषा के ससुर बृजभूषण शर्मा गांव में चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के प्रचार के लिए गए हुए थे। वहीं, परिवार की सास और ननद, मनीषा और उसके पति अंकित के दोनों बच्चों को लेकर खेत पर गई हुई थीं।ऊषा का पति अमित शर्मा गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि मनीषा का पति अंकित शर्मा जयपुर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंगकर्मी है। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने पर कठूमर सीओ जोगिंदर सिंह राजावत और खेरली थाना पुलिस दांतिया गांव पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। मां और दोनों बच्चों के शव खेरली कस्बे के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed