फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   After the aarti of Shani Dev, *prasad* of black chickpeas was distributed to the devotees.

Mohali News: शनि देव की आरती के बाद श्रद्धालुओं को बांटा काले चने का प्रसाद

Mon, 02 Nov 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
After the aarti of Shani Dev, *prasad* of black chickpeas was distributed to the devotees.
सेक्टर-68 के श्री दुर्गा माता मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, लोगों ने की पूजा-अर्चना
विज्ञापन


मोहाली। सेक्टर-68 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने शनि देव की आरती कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। शाम को मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। कार्यक्रम में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को काले चने का प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन परिवारों को एक साथ पूजा-अर्चना करने का अवसर देते हैं। साथ ही समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। मंदिर के प्रधान सुरिंदर सूद ने बताया कि मंदिर में समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य लोगों को धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed