फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gurbani is the foundation for service to humanity: Giani Pinderpal Singh

गुरबाणी मानवता की सेवा का आधार : ज्ञानी पिंदरपाल सिंह

Thu, 22 Oct 2026 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 22 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Gurbani is the foundation for service to humanity: Giani Pinderpal Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। सिख पंथ के प्रख्यात कथावाचक ज्ञानी पिंदरपाल सिंह लुधियाने वालों ने गुरसर सुधार बाजार में संगत के साथ विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि गुरबाणी केवल धार्मिक उपदेश नहीं है। यह सत्य, सेवा, सिमरन, विनम्रता और आपसी भाईचारे पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा है। उन्होंने संगत से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन गुरबाणी को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सिख धर्म की बुनियाद सर्वजन कल्याण, समानता और निस्वार्थ सेवा पर टिकी है। धर्म इन्सान को इन्सान से जोड़ने की प्रेरणा देता है। यह सत्य के मार्ग पर चलने और दूसरों के दुख-दर्द को समझने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म में दृढ़ रहते हुए दूसरे धर्मों का भी सम्मान करना चाहिए। आपसी भाईचारा, अमन-शांति और धार्मिक सद्भाव आज के समाज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

गुरबाणी का वैश्विक प्रचार
ज्ञानी पिंदरपाल सिंह ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में दुबई और यूरोपीय देशों में उनके गुरमत कथा समागम आयोजित होंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य संगत को गुरबाणी के आध्यात्मिक संदेश से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म की उच्च नैतिक परंपराओं को विश्वभर में पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सर्वसाझी विचारधारा को भी विश्वभर में फैलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed