फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dr. Bikramjit honored on Teachers' Day for 33 years of contribution to education

Ludhiana News: अध्यापक दिवस पर शिक्षा में 33 वर्षों के योगदान के लिए डाॅ. बिक्रमजीत सम्मानित

Sat, 05 Sep 2026 06:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 05 Sep 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bikramjit honored on Teachers' Day for 33 years of contribution to education
रोटरी क्लब सरहिंद ने किया सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहगढ़ साहिब। अध्यापक दिवस के अवसर पर माता गुजरी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बिक्रमजीत सिंह को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब सरहिंद ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया।
क्लब अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश भारद्वाज ने डॉ. बिक्रमजीत सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि डॉ. बिक्रमजीत सिंह पिछले लगभग 33 वर्षों से शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनकी अथक मेहनत, उच्च योग्यता और कुशल नेतृत्व सराहनीय रहा है। डॉ. बिक्रमजीत सिंह की योग्य अगुवाई से संस्था की प्रगति में अहम भूमिका निभाई गई है। उन्होंने विद्यार्थियों और अध्यापक वर्ग को भी निरंतर प्रेरित किया है। सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए डॉ. बिक्रमजीत सिंह ने कहा। उन्हें फतेहगढ़ साहिब में सेवा का अवसर मिलने पर गर्व है। वह कॉलेज को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन

बहुमुखी प्रतिभा और सेवाकाल
डॉ. बिक्रमजीत सिंह ने अगस्त 1993 में कॉलेज के वाणिज्य विभाग में अध्यापक के रूप में सेवाएं शुरू की थीं। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने वाणिज्य विभाग प्रमुख, शैक्षणिक अधिष्ठाता और परीक्षा नियंत्रक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वह पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज अध्यापक यूनियन के सक्रिय नेता भी रहे हैं। इसके अतिरिक्त वह शतरंज के अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी हैं। उन्होंने पंजाब राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष और सचिव के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 04 : प्रिंसिपल डाॅ. बिक्रमजीत सिंह को सम्मानित करते रोटरी क्लब सरहिंद के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed