पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two arrested in firing and extortion case

Punjab: कारोबारी से मांगी थी रंगदारी, पैसे ना मिलने पर कर दी फायरिंग; दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 03:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Jul 2026 03:53 PM IST
सार

रंगदारी ना मिलने पर आरोपियों ने कारोबारी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मजीठा क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two arrested in firing and extortion case
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर शहर में एक कारोबारी की दुकान पर फायरिंग करने और रंगदारी मांगने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कारोबारी ने शुरुआत में शिकायत दर्ज कराने में हिचक दिखाई, लेकिन मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन


कारोबारी को रंगदारी के लिए आया था फोन
जांच के दौरान सामने आया कि फायरिंग से पहले कारोबारी को रंगदारी के लिए फोन कॉल भी आ रही थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन और साजनप्रीत सिंह उर्फ साजन की पहचान की। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। 
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान मजीठा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक साजनप्रीत सिंह ने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया, जिसके दौरान उसके दाहिने पांव में चोट लग गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जशनप्रीत सिंह को अमृतसर लाते समय मदन मोहन मालवीय रोड के पास पुलिस वाहन के सामने अचानक एक पशु आ गया, जिससे वाहन की गति धीमी करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई कर हिरासत से भागने का प्रयास किया।  आरोपी ने  पुलिस की सरकारी कार्बाइन छीन ली और उसे पुलिस टीम की ओर तान दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर  मौजूद एएसआई सतनाम सिंह ने तुरंत कार्बाइन की नाल नीचे की ओर धकेल दी। हाथापाई के दौरान ट्रिगर दबने से एक गोली चल गई जो जशनप्रीत सिंह के बाएं पांव में लगी। घायल आरोपी को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जशनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले से मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित एक मामला दर्ज है। वहीं, दूसरे आरोपी साजनप्रीत सिंह के खिलाफ किसी पूर्व मामले की जानकारी नहीं मिली है। 

इस घटना के संबंध में एक नया मामला भी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीसीपी डिटेक्टिव रविंदरपाल सिंह, एडीसीपी-2 सिरिवेनेला, एसीपी नॉर्थ गगनदीप सिंह, सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अमोलक सिंह तथा सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की टीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed