पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Encroachment on Gurdwara land in Pakistan

पाकिस्तान में गुरुद्वारा भूमि पर कब्जा: पीएसजीपीसी से हस्तक्षेप की मांग, जत्थेदार गड़गज्ज को भेजा पत्र

Mon, 06 Jul 2026 09:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Jul 2026 09:58 PM IST
सार

सिख प्रतिनिधियों ने मांग की है कि कब्जा हटाकर गुरुद्वारा परिसर को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए। दावा किया जा रहा है कि निशान साहिब वाले स्थान पर दो मुस्लिम महिलाओं ने कथित रूप से कपड़ों की दुकान खोल ली है।

विज्ञापन
Encroachment on Gurdwara land in Pakistan
जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले के एबटाबाद में ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह सभा से जुड़े निशान साहिब स्थल पर कथित कब्जे को लेकर सिख समुदाय में रोष है। सिख प्रतिनिधियों ने पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब से भी इस मामले में कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन


जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को भेजे गए एक पत्र में दावा किया गया है कि पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी से संबंधित इस धार्मिक स्थल पर कब्जा किया गया है। पत्र के अनुसार, निशान साहिब वाले स्थान पर दो मुस्लिम महिलाओं ने कथित रूप से कपड़ों की दुकान खोल ली है। इससे स्थानीय सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पत्र में यह भी उल्लेख है कि करीब 300 गज क्षेत्र में फैले इस गुरुद्वारा साहिब की पवित्रता बनाए रखने के लिए कार्रवाई जरूरी है। 
विज्ञापन


सिख प्रतिनिधियों ने मांग की है कि कब्जा हटाकर गुरुद्वारा परिसर को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए। यह पत्र पेशावर के गुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह और सिंध के गुरदयाल सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भेजा है। प्रतिनिधियों ने जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से भी इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार और संबंधित संस्थाओं के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की है। यह ऐतिहासिक स्थल श्री गुरु नानक देव जी से जुड़ा है, इसलिए इसकी पवित्रता महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed