{"_id":"6ad8cbe630c9188bce09e05f","slug":"fire-breaks-out-at-a-furniture-showroom-in-moga-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: मोगा में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: मोगा में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
Wed, 21 Oct 2026 07:57 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:57 PM IST
सार
पंजाब के मोगा में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बुधवार देर शाम की घटना है।
विज्ञापन
दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मोगा के अकलसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते शोरूम में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तीन गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर शाम हमें अकलसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए चार दमकल की गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग के कारण शोरूम में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।