रणबीर वायरल वीडियो: 'अंत सच्चाई और अच्छाई की होगी', दशहरा पर फिसली एक्टर की जुबान; ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी
- बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
- हाल ही में हुए कार्यक्रम में वो कुछ ऐसा बोल गए कि अब सोशल मीडिया पर जमकर उनकी ट्रोलिंग हो रही है।
- रणबीर ने कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में दशहरा को लेकर अटपटा बयान दिया है।
विस्तार
दशहरे पर रणबीर कपूर ने क्या कहा?
कोलकाता में हुए इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इवेंट के दौरान रणबीर कपूर कहते हैं, 'दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे जितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी।'
रणबीर का यह बयान दशहरे के उस संदेश से जुड़ा था, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत की बात कही जाती है। हालांकि, उनके बयान में इस्तेमाल किए गए शब्दों, खासकर 'आखिर में अंत' वाले हिस्से ने लोगों का ध्यान खींचा। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को लेकर चर्चा होने लगी और अब सोशल मीडिया पर एक्टर की जमकर ट्रोलिंग हो रही है।
देखें वीडियो-
"Aakhir mein anth sachai aur achhai ki hi hogi" Wtf Ranbir this is embarrassing 😭 https://t.co/FBY1apeZWG
— 🔱 (@dacoit_rvs) October 21, 2026
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद ये रणबीर तक भी पहुंच गया। सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच रणबीर ने एक प्रमोशनल इवेंट के भरे मंच जनता से माफी मांगी और कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। इसके बाद अभिनेता ने जो सही संदेश है उसे भी बोलकर दिखाया।
- नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
- वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
- इस फिल्म का निर्माण माल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है।
- फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
- इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
- फिल्म को आईमैक्स समेत अन्य प्रीमियम फॉर्मेट में भी दिखाने की तैयारी है।
ये भी पढ़ें- द ग्रेट इंडियन कपिल शो: कपिल ने किसे कहा 'लड़कों का तमन्ना भाटिया'? अगले एपिसोड में ये कलाकार सजाएंगे महफिल