{"_id":"6aca859f2ca0be903706405b","slug":"portraits-of-three-prominent-figures-installed-at-the-central-sikh-museum-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119821-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: केंद्रीय सिख संग्रहालय में तीन प्रमुख शख्सियतों की तस्वीरें स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: केंद्रीय सिख संग्रहालय में तीन प्रमुख शख्सियतों की तस्वीरें स्थापित
Sun, 11 Oct 2026 12:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
जस्टिस कुलदीप सिंह, गजिंदर सिंह और गुरदेव सिंह देबू को सम्मान, जत्थेदारों और एसजीपीसी अध्यक्ष ने किया अनावरण
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर स्थित केंद्रीय सिख संग्रहालय में शनिवार को तीन शख्सियतों की तस्वीरें लगाई गईं। इन शख्सियतों ने सिख इतिहास और कौम के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
एसजीपीसी ने जस्टिस कुलदीप सिंह पतवालिया, गजिंदर सिंह और गुरदेव सिंह देबू की तस्वीरें स्थापित कीं। अरदास के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, ज्ञानी टेक सिंह, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और ज्ञानी बलजीत सिंह ने इनका अनावरण किया। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने बताया कि तीनों ने कौम के अधिकारों और सिख सिद्धांतों के लिए संघर्ष किया। जस्टिस कुलदीप सिंह ने सिख युवाओं पर अत्याचार रोकने और मानवाधिकारों में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने परिसीमन आयोग के अध्यक्ष रहते हुए पंजाब के क्षेत्रों के नाम गुरु साहिबान के स्थानों पर निर्धारित किए। गजिंदर सिंह ने निर्वासन में भी सिख सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखी। गुरदेव सिंह देबू ने सरकारी जुल्म सहते हुए बलिदान दिया। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि इन शख्सियतों का जीवन सिखी के प्रति दृढ़ विश्वास और समर्पण की प्रेरणा देता है। गजिंदर सिंह की बेटी बिक्रमजीत कौर का संदेश भी साझा किया गया।
- फोटो-- -5

- फोटो