फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Case registered for misappropriating scholarships of 27 school children.

Amritsar News: 27 स्कूली बच्चों के वजीफे हड़पने के आरोप में मामला दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 06:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 10 Oct 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Case registered for misappropriating scholarships of 27 school children.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खडूर साहिब। दशमेश पब्लिक स्कूल, कोटदाता के 27 स्कूली बच्चों के वजीफे हड़पने के आरोप में प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष, प्रिंसिपल और क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई विभागीय जांच के बाद की गई है।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 में 68 विद्यार्थियों के लिए वजीफा राशि जारी की थी। इनमें से 27 विद्यार्थियों को वजीफा नहीं मिला था। जिला सामाजिक न्याय और अधिकारिता अधिकारी ने 14 सितंबर को इस संबंध में एक पत्र जारी किया था। पत्र में बताया गया कि स्कूल प्रबंधकों ने 41 विद्यार्थियों के खातों में वजीफा राशि डाल दी थी। शेष 27 विद्यार्थियों के खातों में कोई पैसा नहीं पहुंचा। वर्ष 2022-23 में भी पंद्रह विद्यार्थियों का कोई रिकॉर्ड विभाग को नहीं मिला। जांच में सामने आया कि स्कूल के अध्यक्ष सतिंदर सिंह, प्रिंसिपल मधु बाला और क्लर्क हरप्रीत सिंह ने मिलकर यह राशि हड़प ली। सब डिवीजन पट्टी के पुलिस उपाधीक्षक रविशेर सिंह के आदेश पर शुक्रवार की रात को थाना हरिके पत्तन में मामला दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन


थाना हरिके पत्तन के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह गिल ने बताया कि तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। केंद्र सरकार ने गरीब और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए यह वजीफा राशि जारी की थी। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में मदद करना था। स्कूल प्रबंधकों ने इस राशि का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed