फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Minister Harbhajan Singh met the players at the National Hockey Championship.

Amritsar News: राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों से मिले मंत्री हरभजन सिंह

Sun, 04 Oct 2026 07:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 04 Oct 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Minister Harbhajan Singh met the players at the National Hockey Championship.
पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। संत ज्ञानी गुरबचन सिंह जी खालसा अकादमी, मेहता चौक में चल रही सीबीएसई नेशनल हॉकी चैंपियनशिप 2026-27 में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री अपनी पत्नी सुहिंदर कौर के साथ चैंपियनशिप में शामिल हुए।
चैंपियनशिप में पंजाब के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ईटीओ ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खालसा अकादमी, मेहता चौक को राष्ट्रीय स्तर की हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर मिलना गर्व की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं। खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, कॉलेज प्रिंसिपल गुरदीप सिंह, हर्षदीप सिंह, कोच बलजिंदर सिंह और कोच मनमीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed