फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजीपुर: वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, तीन घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन; सीसी कैमरे खंगाल जा रहे

Sun, 04 Oct 2026 01:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव फोरलेन पर रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Ghazipur Mason killed hit vehicle protest held with three-hour road blockade CCTV footage being examined
सड़क पर जाम के बाद बिलख रहा परिवार। - फोटो : संवाद

गाजीपुर में जंगीपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रविवार सुबह शेखपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री कृष्णानंद राम (42) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव फोरलेन की एक लेन पर रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

Ghazipur Mason killed hit vehicle protest held with three-hour road blockade CCTV footage being examined
इसी वाहन पर सवा था राजमिस्त्री। - फोटो : संवाद

बिरनो थाना क्षेत्र के भंवरहा गांव निवासी कृष्णानंद राम पुत्र मिट्ठू राम प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह बाइक से गाजीपुर राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थे। सुबह करीब 8:20 बजे वह शेखपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कृष्णानंद राम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।

Ghazipur Mason killed hit vehicle protest held with three-hour road blockade CCTV footage being examined
जाम से परेशान हुए लोग। - फोटो : संवाद

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सुबह करीब 8:30 बजे शव को फोरलेन की एक लेन पर रख दिया और जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur Mason killed hit vehicle protest held with three-hour road blockade CCTV footage being examined
शव रखकर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

सूचना मिलने पर सदर तहसीलदार राजीव कुमार यादव और सीओ सिटी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे बाद सुबह 11:30 बजे लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद फोरलेन पर यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
Ghazipur Mason killed hit vehicle protest held with three-hour road blockade CCTV footage being examined
हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

जंगीपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे कृष्णानंद राम की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed