फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: नवरात्रि में कुट्टू का आटा खरीदते समय कैसे पहचानें सही है या नहीं? यहां जानें कुछ काम के तरीके

Thu, 08 Oct 2026 03:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Oct 2026 03:47 PM IST
सार

नवरात्रि में कुट्टू का आटा खरीदते समय सिर्फ रंग देखकर उसकी क्वालिटी तय न करें। पैकिंग, तारीख, FSSAI लाइसेंस और आटे की गंध व स्थिति देखकर खरीदारी करना ज्यादा सुरक्षित तरीका है। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to Identify Good and Safe Kuttu Atta During Navratri mein kuttu ke atta ki phechan kaise kare
मिलावटी कुट्टू आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala AI

नवरात्रि के दिनों में व्रत रखने वाले लोग अपने खान-पान में कई तरह के अनाज और आटे का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में कुट्टू का आटा भी काफी इस्तेमाल किया जाता है। इससे पूरी, पकौड़ी, चीला और दूसरी व्रत वाली चीजें बनाई जाती हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे की मांग बढ़ने के साथ इसकी क्वालिटी पर ध्यान देना भी जरूरी हो जाता है।  



भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने भी त्योहारों के दौरान कुट्टू के आटे की बिक्री और भंडारण को लेकर विशेष निगरानी की बात कही है। तो चलिए जानते हैं अगर आप भी इस नवरात्रि कुट्टू के आटे को खरीदने वाले हैं, तो आप कैसे इसे चेक कर सकते हैं कि ये सही है या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
How to Identify Good and Safe Kuttu Atta During Navratri mein kuttu ke atta ki phechan kaise kare
मिलावटी कुट्टू आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI Generated

पैकेट वाला आटा लेते समय क्या देखें?

  • अगर आप बाजार से पैक किया हुआ कुट्टू का आटा खरीद रहे हैं, तो सबसे पहले पैकेट को ध्यान से देखें
  • पैकिंग फटी हुई, खुली हुई या उसमें नमी जमा दिखाई दे रही हो तो ऐसा पैकेट लेने से बचें
  • पैकेट पर आटे के बनने की तारीख, बेस्ट बिफोर या एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें
  • बहुत पुराना पैकेट खरीदने से भी बचें
How to Identify Good and Safe Kuttu Atta During Navratri mein kuttu ke atta ki phechan kaise kare
मिलावटी कुट्टू आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : AdobeStock

आटे की गंध पर भी दें ध्यान

  • कुट्टू का आटा खरीदते समय अगर दुकानदार खुला आटा दे रहा है, तो उसे चेक करें कि वो सही है या नहीं
  • आटे में नमी, असामान्य गंध, कीड़े या फफूंद जैसी कोई चीज दिखाई दे तो उसे न खरीदें
  • आटे में गांठें बनना भी नमी की ओर इशारा कर सकता है
  • इसलिए ऐसे कुट्टू के आटे को खरीदने से बचना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Identify Good and Safe Kuttu Atta During Navratri mein kuttu ke atta ki phechan kaise kare
मिलावटी कुट्टू आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI Generated

बहुत ज्यादा सस्ता आटा देखकर न करें खरीदारी

  • नवरात्रि में कुट्टू के आटे की मांग बढ़ जाती है
  • ऐसे समय में केवल कम कीमत देखकर आटा खरीदना सही नहीं है
  • अगर सामान्य कीमत से कम पर कुट्टू का आटा मिल रहा है, तो इसे चेक करें कि कहीं ये मिलावटी या खराब आदि तो नहीं है
विज्ञापन
How to Identify Good and Safe Kuttu Atta During Navratri mein kuttu ke atta ki phechan kaise kare
मिलावटी कुट्टू आटे की पहचान कैसे करें? - फोटो : AI Generated

कैसे करें मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान?

  • सबसे पहले एक कटोरी पानी लें
  • फिर इसमें एक चम्मच कुट्टू का आटा डालना है
  • इसके बाद देखें कि अगर पानी आटा जल्दी घुल गया है, सफेद परत छोड़ रहा है या कुछ कण ऊपर तैर रहे हैं, तो ये आटा नकली या मिलावटी हो सकता है
  • जबकि, आटा धीरे-धीरे नीचे बैठ गया है, तो आटा सही हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed