फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अटल पेंशन: हर महीने सिर्फ 210 रुपये निवेश कर मिल सकते हैं 5000 रुपये महीना, जानें इस सरकारी स्कीम के बारे में

Thu, 08 Oct 2026 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Oct 2026 02:38 PM IST
सार

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के जरिए लोग अपने बुढ़ापे के लिए नियमित पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं। इसमें आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Invest Just 210 Per Month and Get Up to 5,000 Monthly Pension After 60
अटल पेंशन योजना में कैसे मिलेगी 5000 रुपये पेंशन? - फोटो : Amar Ujala AI

बुढ़ापे में आर्थिक जरूरतें बनी रहती हैं, लेकिन उस समय नियमित कमाई का जरिया अक्सर सीमित हो जाता है। यही वजह है कि नौकरी या कमाई के दौर में ही लोग भविष्य के लिए बचत और निवेश की योजना बनाने लगते हैं।

अगर आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक तय रकम पाने की योजना बना रहे हैं, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। दरअसल, यह केंद्र सरकार की पेंशन योजना है जिसमें आप हर महीने सिर्फ 210 रुपये की शुरुआती निवेश करके 60 साल की उम्र के बाद आप हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। आप आगे अटल पेंशन योजना के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Atal Pension Yojana: Invest Just 210 Per Month and Get Up to 5,000 Monthly Pension After 60
अटल पेंशन योजना में कैसे मिलेगी 5000 रुपये पेंशन? - फोटो : Adobe Stock

कौन ले सकता है अटल पेंशन योजना का लाभ?

  • आपका भारत का नागरिक होना अनिवार्य है
  • आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
  • आप करदाता नहीं होने चाहिए यानी टैक्स भरने की लिस्ट में न हो
  • योजना में शामिल होने के लिए एक्टिव बैंक खाता होना भी जरूरी है
Atal Pension Yojana: Invest Just 210 Per Month and Get Up to 5,000 Monthly Pension After 60
अटल पेंशन योजना में कैसे मिलेगी 5000 रुपये पेंशन? - फोटो : Adobe Stock

60 साल की उम्र के बाद कितनी पेंशन मिलेगी?

  • अटल पेंशन योजना में 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की मासिक पेंशन प्लान हैं
  • आपने जिस पेंशन प्लान का चुनाव किया है, उसके अनुसार 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन मिलती है
  • इसलिए योजना में शामिल होते समय अपनी जरूरत के अनुसार पेंशन विकल्प का चुनाव करना महत्वपूर्ण होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Invest Just 210 Per Month and Get Up to 5,000 Monthly Pension After 60
अटल पेंशन योजना में कैसे मिलेगी 5000 रुपये पेंशन? - फोटो : Adobe Stock

क्या है 210 रुपये का निवेश प्लान?

  • अटल पेंशन योजना में हर व्यक्ति का योगदान एक जैसा नहीं होता
  • प्रीमियम की रकम आपकी उम्र और चुनी गई पेंशन के आधार पर तय होती है
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Invest Just 210 Per Month and Get Up to 5,000 Monthly Pension After 60
अटल पेंशन योजना में कैसे मिलेगी 5000 रुपये पेंशन? - फोटो : Adobe Stock
  • उदाहरण के तौर पर, अगर किसी व्यक्ति की उम्र 18 साल है और वह 5000 रुपये महीने वाली पेंशन का विकल्प चुनता है
  • तो उसे हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है
  • इसी तरह अगर किसी व्यक्ति की उम्र 30 साल है और उसने 5000 रुपये वाली पेंशन का प्लान चुना है
  • तो उसको हर महीने 577 रुपये का प्रीमियम देना होता है

नोट:- अटल पेंशन योजना में 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन का लाभ लेने के लिए आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed