EPFO News Rule: अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो अक्तूबर महीे से जुड़े इस बदलाव को समझना आपके लिए जरूरी हो जाता है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की पीएफ पेंशन से जुड़ी अनिवार्य मासिक वेतन सीमा को 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये किया गया है।
इस बदलाव के बाद लगभग 51 लाख अतिरिक्त कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी और ईपीएफओ पेंशन का लाभ मिलने की बात सामने आई है, लेकिन इन सबके बीच कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल काफी चर्चा में है कि क्या इस बदलाव के बाद उनकी इन-हैंड सैलरी कम हो जाएगी? तो चलिए जानते हैं आखिर क्या सच में ऐसा होने वाला है या नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
क्या अक्तूबर में कटकर आएगी आपकी सैलरी?
- फोटो : Adobe Stock
क्या सीटीसी सैलरी कम हो जाएगी?
- सबसे पहले सीटीसी और पीएफ के बीच का अंतर समझना जरूरी है
- ईपीएफओ के मुताबिक, पीएफ के पैसे कितने कटेंगे या इसकी देनदारी केवल सीटीसी के आधार पर तय नहीं होती
- इसके लिए लागू नियमों के साथ कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता यानी डीए देखा जाता है
- इसलिए केवल वेज सीलिंग बढ़ने से आपकी सीटीसी अपने आप कम नहीं होगी
- हालांकि, कुछ मामलों में कंपनी की लागत बढ़ सकती है, क्योंकि कंपनी को कर्मचारी के पीएफ खाते में अधिक योगदान उनके पीएफ खाते में करना पड़ सकता है
3 of 6
क्या अक्तूबर में कटकर आएगी आपकी सैलरी?
- फोटो : ANI
20000 रुपये सैलरी पर कितना पीएफ कटेगा?
- मान लीजिए आपकी पीएफ योग्य सैलरी यानी जितनी सैलरी में से पीएफ कटना है वो 20000 रुपये है
- अब तक 15000 रुपये की वेज सीलिंग के आधार पर कर्मचारी का पीएफ योगदान 1800 रुपये होता था यानी कर्मचारी के 1800 रुपये महीना पीएफ के कटते थे
- वहीं, नई 25000 रुपये की सीमा के हिसाब से 1800 रुपये का योगदान 2400 रुपये हो जाएगा यानी हर महीने आपकी इन-हैंड सैलरी से 600 रुपये ज्यादा पीएफ में जाएंगे
4 of 6
क्या अक्तूबर में कटकर आएगी आपकी सैलरी?
- फोटो : Adobe Stock
25000 रुपये सैलरी पर कितना पीएफ कटेगा?
- अगर आपकी पीएफ योग्य सैलरी 25000 रुपये है, तो कर्मचारी के पीएफ के हर महीने 3000 रुपये सैलरी से कटकर पीएफ खाते में जमा होंगे
- पहले 15000 रुपये की सीमा के हिसाब से 1800 रुपये का योगदान होता था
- पर अब इस तरह से इन-हैंड सैलरी से हर महीने 1200 रुपये ज्यादा पीएफ में जमा होगा
5 of 6
क्या अक्तूबर में कटकर आएगी आपकी सैलरी?
- फोटो : Adobe Stock
- ऐसे में अगर कंपनी का हिस्सा यानी जो कंपनी पीएफ में कर्मचारी के खाते में अपनी तरफ से जमा करवाती है, वो भी सीटीसी के अंदर शामिल है, तो टेक-होम सैलरी पर अतिरिक्त असर पड़ सकता है
- ऐसे मामले में 20000 रुपये की सैलरी पर 1200 रुपये और 25000 रुपये की सैलरी पर कुल 2400 रुपये की अतिरिक्त पीएफ कटौती देखने को मिल सकती है