Hindu Festival Calendar 2026: सावन महीने के समापन के बाद अब लगातार व्रत-त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस दौरान रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और तीज जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जा चुके हैं। अब लोगों की नजर आने वाले बड़े त्योहारों पर टिकी हुई है। आने वाले दिनों में पितृ पक्ष, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस-दिवाली सहित छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। ऐसे में इन त्योहारों की तारीख और शुभ अवसरों को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। बता दें, आगामी दिनों में अब त्योहारों का यह सिलसिला कई महीनों तक जारी रहने वाला है। खासकर शारदीय नवरात्रि से लेकर दिवाली और फिर छठ पूजा तक का समय व्रत-त्योहारों के लिहाज से बेहद खास माना जाता है। ऐसे में आइए आने वाले सभी बड़े पर्वों की तिथियों को जानते हैं।
त्योहारों का कैलेंडर 2026: श्राद्ध-नवरात्रि और करवा चौथ से लेकर दिवाली-छठ तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर
Hindu Festival Calendar 2026: एक बार फिर त्योहारों का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में आइए नवरात्रि से लेकर करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली तक का पूरा कैलेंडर विस्तार से जानते हैं।
पितृपक्ष 2026 कैलेंडर
पितृपक्ष 2026 कैलेंडर दिनांक वार तिथि श्राद्ध 26 सितंबर शनिवार भाद्रपद पूर्णिमा पूर्णिमा श्राद्ध 27 सितंबर रविवार प्रतिपदा प्रतिपदा श्राद्ध 28 सितंबर सोमवार द्वितीया द्वितीया श्राद्ध 29 सितंबर मंगलवार तृतीया तृतीया श्राद्ध 30 सितंबर बुधवार चतुर्थी चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध 1 अक्तूबर गुरुवार षष्ठी षष्ठी श्राद्ध 2 अक्तूबर शुक्रवार सप्तमी सप्तमी श्राद्ध 3 अक्तूबर शनिवार अष्टमी अष्टमी श्राद्ध 4 अक्तूबर रविवार नवमी नवमी श्राद्ध 5 अक्तूबर सोमवार दशमी दशमी श्राद्ध 6 अक्तूबर मंगलवार एकादशी एकादशी श्राद्ध 7 अक्तूबर बुधवार द्वादशी द्वादशी श्राद्ध 8 अक्तूबर गुरुवार त्रयोदशी त्रयोदशी श्राद्ध 9 अक्तूबर शुक्रवार चतुर्दशी चतुर्दशी श्राद्ध 10 अक्तूबर शनिवार अमावस्या सर्वपितृ श्राद्ध
पंचांग के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर, शनिवार से हो रही है। वहीं, पितृ पक्ष का समापन 10 अक्तूबर, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा।
शारदीय नवरात्रि इस साल 11 अक्तूबर 2026 से शुरू होकर 20 अक्तूबर 2026 तक चलेगा।
- 11 अक्तूबर 2026 - प्रतिपदा, घटस्थापना
- 12 अक्तूबर 2026 - द्वितीया
- 13 अक्तूबर 2026 - तृतीया
- 14 अक्तूबर 2026 - चतुर्थी
- 15 अक्तूबर 2026 - पंचमी
- 16 अक्तूबर 2026 - षष्ठी, दुर्गा पूजा प्रारंभ
- 17 अक्तूबर 2026 - सप्तमी, महासप्तमी
- 18 अक्तूबर 2026 - महाअष्टमी
- 19 अक्तूबर 2026 - महानवमी
- 20 अक्तूबर 2026 - विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन और नवरात्रि समापन
मंगल गोचर 2026 : कर्क में मंगल-गुरु मचाएंगे धमाल, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत और करेंगे तरक्की
- साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
- चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
- चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
| तारीख | तिथि | पर्व |
| 6 नवंबर 2026 | द्वादशी | धनतेरस |
| 8 नवंबर 2026 | चतुर्दशी | नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली |
| 9 नवंबर 2026 | अमावस्या | दीपावली |
| 10 नवंबर 2026 | प्रतिपदा | गोवर्धन पूजा |
| 11 नवंबर 2026 | द्वितीया | भैया दूज |