फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अहोई अष्टमी 2026: अहोई अष्टमी का व्रत आज, जानें शाम को कितने बजे करें तारों की पूजा और क्या रहेगी विधि

Sun, 01 Nov 2026 11:56 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:56 AM IST
सार

Ahoi Ashtami 2026: आज 1 नवंबर 2026 को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं संतान की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को अहोई माता की पूजा के बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। आइए जानें तारों के दर्शन का समय, चंद्रोदय और पूजा विधि।
 

विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2026 Puja Muhurat taare Arghya Timings know Ahoi Ashtami par taro ki puja kaise kare
अहोई अष्टमी 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Ahoi Ashtami 2026: आज यानी 1 नवंबर 2026, रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह हिंदू पंचांग के कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसे अहोई अष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस शुभ पर्व पर महिलाएं संतान की सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही पूरे विधि-विधान से अहोई माता की पूजा-अर्चना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अहोई माता की पूजा के साथ तारों को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। तारों के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज शाम को तारे कितने बजे दिखाई देंगे, चंद्रोदय का समय क्या रहेगा और अहोई अष्टमी की पूजा किस विधि से करनी चाहिए।

Trending Videos
Ahoi Ashtami 2026 Puja Muhurat taare Arghya Timings know Ahoi Ashtami par taro ki puja kaise kare
अहोई अष्टमी 2026 - फोटो : Amar Ujala
अहोई अष्टमी पर तारों के दर्शन और चंद्रोदय का समय
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:36 बजे से 6:54 बजे तक
  • तारों को अर्घ्य देने का समय: शाम करीब 6 बजे
  • चंद्रोदय का समय: रात करीब 11:40 बजे
 

Ahoi Ashtami 2026: माता पार्वती का स्वरूप हैं अहोई माता, जानें व्रत का महत्व और पौराणिक कथा

Ahoi Ashtami 2026 Puja Muhurat taare Arghya Timings know Ahoi Ashtami par taro ki puja kaise kare
अहोई अष्टमी 2026 - फोटो : AI
अहोई अष्टमी 2026 पूजा विधि
  • अहोई अष्टमी के दिन पूजा स्थल पर अहोई माता की तस्वीर या चित्र स्थापित करें।
  • शाम के समय शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा करें। 
  • माता के सामने घी का दीपक जलाएं और फूल, फल, मिठाई सहित पूजा की अन्य सामग्री अर्पित करें।
  • इसके बाद अहोई अष्टमी की व्रत कथा का श्रद्धापूर्वक पाठ करें और माता से संतान की सुख-समृद्धि की कामना करें।
  • शाम को तारे दिखाई देने के बाद उन्हें जल से अर्घ्य दें। 
  • इस दौरान संतान की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करें।
  • तारों को अर्घ्य देने के बाद अहोई माता का ध्यान करें और परिवार की सुख-शांति एवं संतान के मंगलमय जीवन की कामना करें।
  • पूजा संपन्न होने के बाद व्रत का पारण करें।
 

अहोई अष्टमी 2026 शुभकामना संदेश: संतान की खुशहाली के इस पर्व पर अपनों को भेजें ये प्यार भरे मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2026 Puja Muhurat taare Arghya Timings know Ahoi Ashtami par taro ki puja kaise kare
अहोई अष्टमी 2026 - फोटो : freepik
01 नवंबर 2026, रविवार के दिन का चौघड़िया
उद्वेग- 06:36 - 07:57
चर -07:57 - 09:19
लाभ- 09:19 - 10:41
अमृत -10:41 - 12:03
काल -12:03 - 13:25
शुभ- 13:25 - 14:47
रोग - 14:47 - 16:09
उद्वेग-  16:09 - 17:31

01 नवंबर 2026, रविवार की रात का चौघड़िया 
शुभ- 17:31 - 19:09
अमृत- 19:09 - 20:47
चर -  20:47 - 22:25
रोग -22:25 - 00:04, 02 नवंबर
काल - 00:04 - 01:42, 02 नवंबर
लाभ - 01:42 - 03:20, 02 नवंबर
उद्वेग- 03:20 - 04:58, 02 नवंबर
शुभ-  04:58 - 06:36, 02 नवंबर

अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग, संतान की खुशहाली और समृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed