फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: आपके बच्चे का शारीरिक विकास ठीक से हो रहा है या नहीं? कैसे लगाएं इसका पता

Sun, 13 Sep 2026 05:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Sep 2026 05:51 PM IST
सार

भविष्य में बच्चों की सेहत का आकलन सिर्फ लंबाई और वजन से नहीं, बल्कि विकास की पूरी तस्वीर को ध्यान में रखकर ज्यादा सटीक तरीके से करने की प्लानिंग चल रही है। आइए इस बारे में समझ लेते हैं।
 

विज्ञापन
Are your Children Growing Right  New Growth Standards for Indian Children
बच्चों की ग्रोथ - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपका बच्चा स्वस्थ और फिट है, उसका विकास सही तरीके से हो रहा है? 



अब तक बच्चों के विकास को समझने के लिए दो चीजों-बच्चे की उम्र के हिसाब से लंबाई और वजन को सबसे अहम माना जाता रहा है। लेकिन क्या सिर्फ लंबाई और वजन देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि बच्चा सही दिशा में बढ़ रहा है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चे की शारीरिक बनावट, उम्र के साथ होने वाले बदलाव और विकास की रफ्तार भी उसकी सेहत को समझने के लिए जरूरी है। इन्हीं जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने हाल ही में बच्चों के लिए नया ग्रोथ स्टैंडर्ड तैयार किया है।

इसका मकसद यह समझना है कि भारतीय बच्चों की ग्रोथ किस तरह होती है और उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर उनके शारीरिक विकास को किस पैमाने से बेहतर तरीके से आंका जा सकता है। नए मानक तैयार होने के बाद डॉक्टरों और माता-पिता के लिए यह समझना आसान हो सकता है कि बच्चा सिर्फ लंबा या भारी हो रहा है या वास्तव में उसकी ग्रोथ स्वस्थ दिशा में आगे बढ़ रही है?

Are your Children Growing Right  New Growth Standards for Indian Children
बच्चों के विकास पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

पांच पैमानों से तय होगा बच्चा कितना स्वस्थ?

बच्चों के लिए नया ग्रोथ चार्ट तैयार करने के लिए 2 से 18 साल के बच्चों का अध्ययन किया जा रहा है। अब इसमें लंबाई-वजन के साथ शरीर का अनुपात भी देखा जाएगा।
 

  • बच्चे की उम्र के हिसाब से उसकी लंबाई या कद कितना है? यह सबसे अहम माप में शामिल होगा।
  • उम्र के हिसाब से बच्चे का वजन कितना है, इसकी भी जांच होगी।
  • बच्चा कितना लंबा या कितना भारी है, यह ही पर्याप्त नहीं है। शरीर के अलग-अलग माप और उनके आपसी अनुपात को भी देखा जाएगा।
  • बच्चों का ब्लड प्रेशर भी दर्ज किया जाएगा। ताकि पता चले कि विकास के साथ हार्ट हेल्थ कैसी है।
  •  बच्चों के खून में मौजूद जैविक संकेतकों की भी जांच होगी, जो आगे हार्ट व मेटाबॉलिक बीमारियों के खतरे को समझने में मदद कर सकते हैं।
Are your Children Growing Right  New Growth Standards for Indian Children
बच्चों के लिए हेल्दी डाइट जरूरी - फोटो : Freepik.com

बच्चों के विकास को कैसे दें बढ़ावा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चे की अच्छी ग्रोथ के लिए सिर्फ उसका वजन बढ़ना जरूरी नहीं है, बल्कि उसे संतुलित पोषण, पर्याप्त नींद और रोजाना शारीरिक गतिविधि भी मिलनी चाहिए।
 

  • खाने में दाल, दूध, अंडा, हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, मेवे और पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें। 
  • बच्चों को बार-बार पैकेट वाले स्नैक्स, मीठे पेय और ज्यादा चीनी वाली चीजें देने से बचें।
  • बच्चे की नींद भी उसकी ग्रोथ का अहम हिस्सा है। उम्र के मुताबिक पर्याप्त नींद मिलने से शरीर के विकास और रोजमर्रा की सक्रियता को सहारा मिलता है।
  • इसके साथ बच्चे को रोज कुछ समय बाहर खेलने, दौड़ने या दूसरी शारीरिक गतिविधियों में लगाने की आदत डालें।


सबसे जरूरी बात यह है कि हर बच्चे की ग्रोथ एक जैसी नहीं होती। इसलिए  समय-समय पर बच्चे की लंबाई, वजन और विकास को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ट्रैक करें। अगर ग्रोथ अचानक रुकती दिखे या लंबे समय तक अपेक्षित बदलाव न हो, तो बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed