फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में हादसा: खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 30 लोग थे सवार; अबतक दो की मौत; वीडियो आया सामने

Fri, 09 Oct 2026 09:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 Oct 2026 09:00 PM IST
सार

प्रारंभिक रिपोर्टों में दो लोगों की मौके पर मौत और 21 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, हताहतों की अंतिम संख्या और घायलों की स्थिति के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन
Vehicle plunges into gorge in Rajouri two died 21 passengers critically injured
रजोरी में खाई में गिरा वाहन, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के जिला राजोरी के कालाकोट उपमंडल के अंतर्गत मोगला-तारयाठ क्षेत्र के केरी छब्बर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरा एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि करीब 21 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Trending Videos
Vehicle plunges into gorge in Rajouri two died 21 passengers critically injured
रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने गए थे सभी - फोटो : अमर उजाला

एक ही परिवार के थे 30 लोग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुंदरबनी उपमंडल के मार्चोला इलाके से एक ही परिवार के लगभग 30 लोग अपने एक रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद मोगला-तारयाठ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केरी छब्बर इलाके में वाहन चालक कथित तौर पर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

Vehicle plunges into gorge in Rajouri two died 21 passengers critically injured
वाहन के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मौके पर मच गई चीख पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को खाई से बाहर निकालने और उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vehicle plunges into gorge in Rajouri two died 21 passengers critically injured
हादसे में अबतक दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

दो की मौत, 21 लोग घायल
प्रारंभिक रिपोर्टों में दो लोगों की मौके पर मौत और 21 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, हताहतों की अंतिम संख्या और घायलों की स्थिति के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन
Vehicle plunges into gorge in Rajouri two died 21 passengers critically injured
वाहन को पलटने की कोशिश करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बचाव अभियान जारी
समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी था। हादसे के कारणों और मृतकों तथा घायलों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed