फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Train movement in Delhi affected four trains from Jammu division cancelled.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: जम्मू से दिल्ली जाने वाली चार ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी

Fri, 09 Oct 2026 03:24 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 09 Oct 2026 03:24 PM IST
सार

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर संभावित भीड़ के कारण जम्मू डिवीजन की चार ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिनमें राजधानी एक्सप्रेस और कटड़ा-दिल्ली रूट की तीन ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
Train movement in Delhi affected four trains from Jammu division cancelled.
यात्रीगण कृपया ध्यान दें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित भारी यातायात दबाव के चलते जम्मू रेलवे डिवीजन से चलने वाली चार ट्रेनों को नौ अक्तूबर के लिए रद्द कर दिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में जम्मू तवी से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तीन ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे अधिकारियों के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन नंबर 12446, 04082 और 22462 शामिल हैं। ये तीनों ट्रेनें कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलती हैं। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12426 राजधानी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी, जो जम्मू तवी से नई दिल्ली के लिए रवाना होती है।

निर्धारित समय के अनुसार कटड़ा से चलने वाली इन ट्रेनों के रवाना होने का समय शाम 7:50 बजे, रात 9 बजे और 11:25 बजे था। वहीं, राजधानी एक्सप्रेस रात 9:25 बजे जम्मू तवी से रवाना होने वाली थी।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही बनाएं। यात्रियों की सहायता के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के जरिए भी जानकारी दी जा रही है।

जम्मू डिवीजन के जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) ऐप के माध्यम से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed