फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ से इतनी दूर 'पैराडाइज', 'द वन' का दिखा दम, जानें रविवार को 'हनुमान अंश' का क्या हुआ हाल?

Mon, 28 Sep 2026 08:20 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 08:20 AM IST
सार

Box Office Collection 2026: सिनेमाघरों में बीते हफ्ते सिद्धार्थ मल्होत्रा और नानी की फिल्में रिलीज हुई हैं। इसके अलावा 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर' जैसी फिल्में पहले से लगी हुई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन सभी ने अभी तक कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026
बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में इन दिनों कई जॉनर की फिल्में लगी हुई है। बीते हफ्ते 24 सितंबर को साउथ के सुपरस्टार नानी की 'द पैराडाइज' रिलीज हुई। इसके एक दिन बाद 25 तारीख को थिएटर्स में बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्म का भी तड़का लगा। 


दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' के साथ-साथ 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' आई। इनके अलावा 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' पहले से लगी हुई हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी मूवीज ने रविवार को कितना बिजनेस किया।
The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie
100 करोड़ से कितनी दूर 'द पैराडाइज'?
साउथ के सुपरस्टारा नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 6,764 शो में 15.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में अब यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने से कुछ ही कदम की दूरी पर है।
  • 'द पैराडाइज' ने पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये कमाए। 
  • दूसरे दिन इसने 14.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए।
  • वहीं, 'पैराडाइज' का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 138.25 करोड़ रुपये हो गया है।
The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'द वन' की कमाई में कितना आया उछाल?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को 11.25 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, रविवार को मूवी ने 14 करोड़ कमाए, जिसके साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर - फोटो : सोशल मीडिया
'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' की कमाई में दिखी सुस्ती
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने सात साल बाद 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' नाम के साथ फिर सिनेमाघरों में वापसी की है। इस मूवी को रिलीज हुए भी तीन दिन हो गए हैं और इन तीन दिनों में इस मूवी ने भारत में सिर्फ 22.45 करोड़ का ही बिजनेस किया है। 
  • 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
  • दूसरे दिन इसने 7.65 करोड़ रुपये कमाए। 
  • रविवार को तीसरे दिन इसने 7.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
विज्ञापन
The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' का कैसा रहा हाल
अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की थी और अब 24वें दिन इसने 1.70 करोड़ का बिजनेस किया है। सिनेमाघरों में इतनी सारी फिल्में होने के बाद भी 'मिर्जापुर' का भौकाल कम होता नहीं दिख रहा। इसके कुल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अभी तक 227.05 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed