{"_id":"6ab9d5edb31175d6230b0ef7","slug":"the-vvaan-the-paradise-hanuman-ansh-mirzapur-the-movie-avengers-endgame-encore-box-office-collection-2026-2026-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ से इतनी दूर 'पैराडाइज', 'द वन' का दिखा दम, जानें रविवार को 'हनुमान अंश' का क्या हुआ हाल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ से इतनी दूर 'पैराडाइज', 'द वन' का दिखा दम, जानें रविवार को 'हनुमान अंश' का क्या हुआ हाल?
Mon, 28 Sep 2026 08:20 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:20 AM IST
सार
Box Office Collection 2026: सिनेमाघरों में बीते हफ्ते सिद्धार्थ मल्होत्रा और नानी की फिल्में रिलीज हुई हैं। इसके अलावा 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर' जैसी फिल्में पहले से लगी हुई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन सभी ने अभी तक कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में इन दिनों कई जॉनर की फिल्में लगी हुई है। बीते हफ्ते 24 सितंबर को साउथ के सुपरस्टार नानी की 'द पैराडाइज' रिलीज हुई। इसके एक दिन बाद 25 तारीख को थिएटर्स में बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्म का भी तड़का लगा।
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie
100 करोड़ से कितनी दूर 'द पैराडाइज'?
साउथ के सुपरस्टारा नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 6,764 शो में 15.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में अब यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने से कुछ ही कदम की दूरी पर है।

- 'द पैराडाइज' ने पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये कमाए।
- दूसरे दिन इसने 14.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए।
- वहीं, 'पैराडाइज' का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 138.25 करोड़ रुपये हो गया है।
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'द वन' की कमाई में कितना आया उछाल?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को 11.25 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, रविवार को मूवी ने 14 करोड़ कमाए, जिसके साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये हो गया है।

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर
- फोटो : सोशल मीडिया
'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' की कमाई में दिखी सुस्ती
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने सात साल बाद 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' नाम के साथ फिर सिनेमाघरों में वापसी की है। इस मूवी को रिलीज हुए भी तीन दिन हो गए हैं और इन तीन दिनों में इस मूवी ने भारत में सिर्फ 22.45 करोड़ का ही बिजनेस किया है।

- 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- दूसरे दिन इसने 7.65 करोड़ रुपये कमाए।
- रविवार को तीसरे दिन इसने 7.55 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' का कैसा रहा हाल
अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की थी और अब 24वें दिन इसने 1.70 करोड़ का बिजनेस किया है। सिनेमाघरों में इतनी सारी फिल्में होने के बाद भी 'मिर्जापुर' का भौकाल कम होता नहीं दिख रहा। इसके कुल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अभी तक 227.05 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।