ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन शादी के बंधन में बंध गए हैं। ग्रीन ने लंबे समय तक गर्लफ्रेंड रहीं एमिली रेडव के साथ विवाह कर लिया है। ग्रीन ने शादी की तस्वीरें शेयर की है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। ग्रीन और एमिली की शादी चार सितंबर को हुई। मालूम हो कि ग्रीन ऑस्ट्रेलिया टीम के अहम सदस्य हैं और आईपीएल में भी खेलते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ग्रीन को नीलामी में 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदकर चौंका दिया था।
2 of 4
कैमरन ग्रीन
- फोटो : Cameron Green Insagram
ब्लैक सूट में दिखे ग्रीन
ग्रीन और एमिली ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और देखते ही देखते ये वायरल हो गई है। ग्रीन क्लासिक ब्लैक सूट में दिख रहे हैं, जबकि एमिली व्हाइट गाउन में नजर आईं। दोनों की शादी पर्थ के कोटेस्लो स्थित सिविक सेंटर ग्राउंड में हुई है। शादी की रस्में पूरी होते ही दोस्तों और परिजनों ने ग्रीन और एमिली का स्वागत फूलों से किया। ग्रीन की शादी में खास दोस्त और साथी खिलाड़ी शामिल हुए। ग्रीन ने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि चार सितंबर को उन्होंने पति-पत्नी के रूप में नई जिंदगी की शुरुआत की। इसके साथ उन्होंने लव वाली इमोजी भी लगाई।
3 of 4
ग्रीन और एमिली
- फोटो : Cameron Green Insagram
ग्रीन और एमिली की लव स्टोरी
ग्रीन और एमिली पिछले करीब पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों ने फरवरी 2025 में सगाई की थी और अब दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। एमिली पेश से एक डाइटिशियन हैं और फिलहाल पीएचडी कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि एमिली उम्र में ग्रीन से सालभर बड़ी हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं, जब किसी क्रिकेटर ने उम्र में बड़ी लड़की से शादी रचाई है। ग्रीन के लिए मुश्किल दौर तब भी आया था, जब वह स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। उस दौरान एमिली ने उनका साथ दिया और उनकी देखभाल की। ग्रीन और एमिली को जीवन की नई पारी के लिए क्रिकेट जगत से शुभकामनाएं मिल रही हैं।
4 of 4
ग्रीन और एमिली
- फोटो : Cameron Green Insagram
ग्रीन का अंतरराष्ट्रीय करियर
कैमरन ग्रीन ने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 27 वर्षीय ग्रीन बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अब तक 39 टेस्ट, 37 वनडे और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में ग्रीन के नाम 1920 रन हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 946 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 638 रन बनाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो टेस्ट में उनके नाम 39, वनडे में 21 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 14 विकेट हैं।