फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Relief operations intensify in Chitrakoot following floods; Collector and SP visiting homes.

एमपी: चित्रकूट में बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, घर-घर पहुंच रहे कलेक्टर और एसपी, प्रभावितों को दिलाया भरोसा

Thu, 03 Sep 2026 04:45 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 04:45 PM IST
सार

चित्रकूट में बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रशासन ने राहत और पुनर्वास कार्य तेज कर दिए हैं। कलेक्टर और एसपी घर-घर पहुंचकर प्रभावितों से मिले। सफाई, नुकसान के सर्वे और आवागमन बहाली का काम जारी है, जल्द राहत वितरण होगा।

विज्ञापन
Relief operations intensify in Chitrakoot following floods; Collector and SP visiting homes.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बारिश और मंदाकिनी नदी के उफान से बने बाढ़ के हालात अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। नदी का जलस्तर कम होने के बाद प्रशासन ने राहत और पुनर्वास कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह खुद लोगों के घरों तक पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं और उनका हाल जान रहे हैं।

विज्ञापन

कलेक्टर और एसपी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार हर संभव राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन

तबाही के बाद सफाई और सर्वे पर जोर
बारिश थमने और बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही चित्रकूट की गलियों और प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। बाढ़ के पानी के साथ आई गंदगी और मलबे को हटाने के लिए मैदानी अमले को लगाया गया है। प्रशासन का फोकस प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था के साथ-साथ नुकसान के सर्वे का काम भी तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। घरों, दुकानों, सड़कों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि पात्र प्रभावितों को जल्द राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके।


पढ़ें: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, नेहरू स्टेडियम की

एसडीएम ने संभाली जमीनी कमान
बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में एसडीएम महिपाल सिंह भी लगातार पहुंच रहे हैं। वे स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। प्रभावित परिवारों से जानकारी जुटाकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, आवागमन बहाल करने, प्रभावित परिवारों की जरूरतें पूरी करने और नुकसान का सर्वे जल्द पूरा करने की है।

जल्द शुरू होगा राहत वितरण
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान के आकलन का काम पूरा होने के बाद राहत वितरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पात्र लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

चित्रकूट में आई बाढ़ से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन के सामने प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाने के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की व्यवस्थाओं को जल्द सामान्य करने की चुनौती है। कलेक्टर और एसपी का घर-घर पहुंचकर प्रभावितों से मिलना लोगों के बीच प्रशासन की मौजूदगी और भरोसा कायम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed