फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Toxic Liquor Case: Hands and Legs Stiffened Within Hours Blue Marks Appeared on Body

सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत: कुछ ही देर में अकड़ने लगे हाथ-पैर, शरीर पर पड़े नीले निशान; दहला देगी कहानी

Sun, 06 Sep 2026 04:44 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 04:44 PM IST
सार

सागर जिले के बंडा अनुविभाग के नौराज और घूघरा खुर्द गांवों में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई है। गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों ने इस घटना को लेकर आपबीती सुनाई है। पढे़ं। 

विज्ञापन
Sagar Toxic Liquor Case: Hands and Legs Stiffened Within Hours Blue Marks Appeared on Body
सागर शराब कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के बंडा अनुविभाग के ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध जहरीली शराब ने तबाही मचा दी है। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सबसे ज्यादा असर ग्राम नौराज और घूघरा खुर्द में देखने को मिला है। अमर उजाला की टीम जब हादसे की जमीनी हकीकत जानने सबसे ज्यादा प्रभावित गांव नौराज पहुंची, तो वहां का नजारा बेहद दर्दनाक था। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा था और कई घरों से रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

विज्ञापन

गलियों में बिखरी बोतलें, कैमरे के सामने बोलने से कतरा रहे लोग
नौराज की चौपालों और तंग गलियों में पहुंचने पर जगह-जगह देशी शराब की खाली बोतलें और क्वार्टर बिखरे दिखाई दिए। गांव में लोग झुंड बनाकर बैठे मिले, लेकिन खौफ के कारण कोई भी कैमरे के सामने खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुआ। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि गांव में लंबे समय से गली-गली अवैध देशी और कच्ची शराब बेचे जाने की बात सामने आती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘काका हाथ-पैर पटकने लगे... शरीर पर पड़ गए नीले निशान’
नौराज निवासी दिग्विजय लोधी (28) और करतार लोधी (30) की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। दोनों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। मृतक करतार लोधी की भतीजी ने उस रात की घटना बताते हुए कहा कि काका शराब पीकर घर लौटे थे। कुछ देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हाथ-पैर अकड़ने लगे और वे दर्द से तड़पते हुए माथे पर हाथ मारने लगे। परिजनों के अनुसार, कुछ ही देर में शरीर पर नीले निशान दिखाई देने लगे। हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन

बीएमसी में तीन मरीजों की हालत गंभीर
गांव के चंद्रभान लोधी (48), अजय लोधी (30) और राघवेंद्र लोधी गंभीर हालत में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में भर्ती हैं। तीनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार
मृतकों में शामिल कई लोग विवाहित थे और अपने पीछे छोटे बच्चों तथा रोते-बिलखते परिजनों को छोड़ गए हैं। एक के बाद एक 11 मौतों की सूचना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें नौराज, घूघरा खुर्द और आसपास के गांवों में जांच व सर्च अभियान चला रही हैं। इलाके में स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
नौराज की सुनसान गलियां, घरों में पसरा मातम और उजड़ते परिवार अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की बिक्री के दावों और प्रशासनिक निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed