{"_id":"6ab1406bb35d41ee6607e13b","slug":"sagar-hooch-tragedy-sp-anurag-sujania-suspends-40-cops-lines-them-up-after-scandal-sagar-news-c-1-1-noi1338-4750109-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: जहरीली शराब कांड में एसपी का तगड़ा एक्शन, 40 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, थाने और चौकी का पूरा अमला बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: जहरीली शराब कांड में एसपी का तगड़ा एक्शन, 40 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, थाने और चौकी का पूरा अमला बदला
Mon, 21 Sep 2026 08:28 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:28 PM IST
सार
जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस अधीक्षक ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बंडा थाना और गूगरा चौकी में तैनात एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों समेत करीब 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
अनुराग सुजानिया एसपी सागर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बंडा क्षेत्र में हुए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के बाद इस गंभीर मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने एक बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। एसपी ने बंडा थाना और अधीनस्थ गूगरा चौकी में पदस्थ एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों समेत करीब 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
प्रशासनिक लापरवाही और कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है। हटाए गए सभी पुलिसकर्मियों के स्थान पर पुलिस लाइन से नए बल और हाल ही में अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर लौटे नए स्टाफ को बंडा थाना और गूगरा चौकी की कमान सौंपी गई है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक पकड़ मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी: GIS से पहले CM हाउस का 26.57 करोड़ का जन-मन सभागार तैयार होगा, भवन विकास निगम बनाएगा अपनी रेवेन्यू बॉडी
विज्ञापन
पहले भी हुई थी कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि जहरीली शराब कांड के सामने आने के बाद से ही पुलिस विभाग में लगातार उच्च स्तर पर कार्रवाई जारी है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को पहले ही उनके पदों से हटा दिया गया था। इसके बाद बंडा थाना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार सिविल लाइन टीआई आनंद सिंह को सौंपा गया था। अब इसी कड़ी में थाने और चौकी के निचले अमले पर भी व्यापक स्तर पर गाज गिरी है। इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी से पूरे पुलिस महकमे में कड़ा संदेश गया है कि गंभीर अपराधों और जनसुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
