फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   omkareshwar rto special checking campaign 1.11 lakh challan 80 auto fare list

ओंकारेश्वर: आरटीओ का विशेष चेकिंग अभियान, इतने लाख का चालान वसूला; 80 ऑटो पर लगाई किराया सूची

Wed, 23 Sep 2026 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 06:59 PM IST
सार

ओंकारेश्वर और खंडवा-इंदौर मार्ग पर आरटीओ ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। करीब 75 यात्री वाहनों की जांच में 16 में अनियमितताएं मिलने पर 1.11 लाख रुपये का चालान वसूला गया। दो ऑटो जब्त किए गए। यात्रियों से मनमाना किराया रोकने के लिए 80 ऑटो पर किराया सूची चस्पा कराई गई।

विज्ञापन
omkareshwar rto special checking campaign 1.11 lakh challan 80 auto fare list
ओंकारेश्वर में आरटीओ का विशेष चेकिंग अभियान चला। इसमें दो ऑटो भी जब्त किए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा ओंकारेश्वर एवं खंडवा-इंदौर मार्ग पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में यात्री वाहनों की सघन जांच की गई। 
विज्ञापन


अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि जांच दल द्वारा करीब 75 यात्री वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों में अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन गेट, ओवरलोडिंग तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में 16 वाहनों में अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 1 लाख 11 हजार रुपये का चालान वसूला गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले दो ऑटो रिक्शा जब्त कर थाने में खड़े करवाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में साइबर ठगी: कहीं सीआईएसएफ जवान बनकर मकान किराए पर लिया, कहीं ड्रग्स केस का डर दिखाया; जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान ने ऑटो चालकों को निर्धारित किराया लेने तथा यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूलने की हिदायत दी। यात्रियों की सुविधा एवं किराए में पारदर्शिता के लिए करीब 80 ऑटो रिक्शा पर किराया सूची चस्पा करवाई गई। इसके अलावा नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई। खंडवा शहर के मार्गों पर संचालित चार डंपरों पर भी कार्रवाई करते हुए चालान बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed