फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   She went to a tantrik to help her husband quit drinking; he fed her a drugged laddu and assaulted her.

एमपी: पति की शराब छुड़ाने पहुंची थी तांत्रिक के पास, नशीला लड्डू खिलाकर किया दुष्कर्म; 10 महीने तक धमकाता रहा

Tue, 08 Sep 2026 06:12 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 06:12 PM IST
सार

ग्वालियर में पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप लगा है। नशीला लड्डू खिलाकर दुष्कर्म के बाद धमकाकर करीब 10 महीने तक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
She went to a tantrik to help her husband quit drinking; he fed her a drugged laddu and assaulted her.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में तंत्र-मंत्र और इलाज के नाम पर एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए तांत्रिक के पास पहुंची महिला को आरोपी ने तंत्र-मंत्र का झांसा दिया। इसके बाद नशीला लड्डू खिलाकर उसे बेहोश किया और दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद बदनाम करने और पति को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी करीब 10 महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान महिला ने आखिरकार पति और सहेलियों को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार रात मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, करीब एक साल पहले वह अपने पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए एक मंदिर गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कमल राठौर उर्फ पटेल नाम के व्यक्ति से हुई। आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताते हुए उसके पति की शराब छुड़ाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वह महिला को कई बार भभूत देने लगा। धीरे-धीरे दोनों की पहचान बढ़ गई और आरोपी महिला के घर भी आने-जाने लगा।

विज्ञापन


पढ़ें: दिल्ली पीजी हादसे में जान गंवाने वाले अर्पित का शव पहुंचा घर, भाई को देखते ही फूट-फूटकर रोई बहन

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2025 में दोपहर के समय आरोपी उसके घर पहुंचा। उसने महिला को एक लड्डू देते हुए कहा कि यह तंत्र-मंत्र किया हुआ प्रसाद है और इसे खाने से उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। महिला के मुताबिक, लड्डू खाने के बाद वह बेसुध हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति को जान से मार देगा। धमकी और बदनामी के डर से महिला काफी समय तक चुप रही। आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसे धमकाता रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला के मुताबिक, आरोपी ने आखिरी बार 8 अगस्त 2026 को उसके साथ दुष्कर्म किया। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर महिला ने आखिरकार बीती रात हिम्मत जुटाई और अपनी सहेलियों व पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और सहेलियां उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कमल राठौर उर्फ पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed