फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Madhya Pradesh Celebrates 71st Foundation Day with Grandeur, Joy and Cultural Splendour

एमपी: भव्यता, उल्लास और सांस्कृतिक वैभव के साथ हुआ मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

Sun, 01 Nov 2026 10:35 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 01 Nov 2026 10:35 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह का लाल परेड ग्राउंड में रंगारंग आगाज हुआ। मोनाली ठाकुर की सुरमयी प्रस्तुतियों और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की औद्योगिक, कृषि और पर्यटन क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं। 15 जनवरी को भोपाल में सेना दिवस के भव्य आयोजन की घोषणा भी की।

 

विज्ञापन
MP: Madhya Pradesh Celebrates 71st Foundation Day with Grandeur, Joy and Cultural Splendour
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह का रविवार को लाल परेड ग्राउंड में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने प्रदेश की विकास उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है, जबकि कृषि की विकास दर 24 प्रतिशत से अधिक हो गई है। उन्होंने घोषणा की कि युवा वर्ष के पहले ही महीने में 15 जनवरी को भोपाल सेना दिवस के भव्य आयोजन का साक्षी बनेगा। इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में उद्योग वर्ष के माध्यम से युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार देने का प्रयास किया गया, वहीं वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाते हुए कृषि क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को 490 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी प्रदान की गई है। किसानों से विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि लेने पर चार गुना राशि देने का निर्णय लिया गया है। सिंचाई क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली है। इनमें धार का पीएम मित्र पार्क, बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाएं तथा मोहासा-बाबई रिन्यूएबल एनर्जी एंड पावर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग जोन शामिल हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, बोले-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका
विज्ञापन


देशभक्ति के गीतों से गूंजा समारोह स्थल
स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वस्ति वाचन के साथ हुई। इसके बाद देशराग की प्रस्तुति और 71 बच्चों द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् गायन ने वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मध्यप्रदेश पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज और भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के विजेताओं को सम्मानित किया। मोनाली ठाकुर और उनके साथी कलाकारों की संगीत प्रस्तुतियां समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं। उनके गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए। देर शाम भव्य आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें-  भोपाल में सेना दिवस-2027 का शंखनाद: 55 जिलों की मिट्टी से रोपा संकल्प वृक्ष, 15 जनवरी को दिखेगा सेना का शौर्य

160 चित्रों में दिखी भोपाल और आसपास की विरासत
मुख्यमंत्री ने संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित 'हमारा भोपाल, हमारे भोज' प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसमें भोपाल, रायसेन, विदिशा और आसपास के क्षेत्रों की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विरासत को 160 चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। रायसेन किला, भोजपुर शिव मंदिर, भीमबेटका, सांची स्तूप, ताज-उल-मसाजिद, गौहर महल और रानी कमलापति महल सहित कई ऐतिहासिक स्थलों को चित्रों में उकेरा गया है। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं और प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

आज लोक और जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति
तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन सोमवार को शाम 6:30 बजे मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लोक एवं जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद वाद्ययंत्रों पर केंद्रित ब्रीदिंग फिएस्टा का आयोजन होगा। दोपहर 12 से रात 8 बजे तक विकास प्रदर्शनियां आम नागरिकों के लिए खुली रहेंगी। कृषि प्रदर्शनी के साथ विरासत से विकास, जनकल्याण एवं विकास और राजा भोज का भोपाल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। स्वाद-देशज व्यंजन मेले, किसान बाजार और महिला उद्यमिता मंडप में स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों का आनंद भी लिया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed