फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Young woman beaten inside a car after asking for her laptop;

भोपाल: लैपटॉप मांगने पर युवती को कार में पीटा, आधी रात होटल के बाहर घायल छोड़कर भागा दोस्त

Sun, 01 Nov 2026 10:02 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 01 Nov 2026 10:02 PM IST
सार

भोपाल में लैपटॉप वापस मांगने पर एक युवती के साथ उसके दोस्त ने कार में मारपीट की। आरोपी उसे होटल के बाहर घायल छोड़कर फरार हो गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

विज्ञापन
Bhopal: Young woman beaten inside a car after asking for her laptop;
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन साल पुरानी दोस्ती और उधार दिए गए लैपटॉप को वापस मांगने पर एक युवती के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने आधी रात को भोपाल में कार के अंदर युवती के साथ मारपीट की और उसे होटल के बाहर घायल अवस्था में अकेला छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह रैपिडो बुक कर घर पहुंची युवती ने अपने पिता को वीडियो कॉल कर आपबीती सुनाई। बेटी की हालत देखकर शहडोल से भोपाल पहुंचे पिता ने पहले उसका इलाज कराया और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती मूल रूप से शहडोल की रहने वाली है। उसने बीटेक की पढ़ाई की है और भोपाल की एक निजी कंपनी में आर्किटेक्ट के पद पर काम कर चुकी है। करीब छह महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और अपने गृह जिले लौट गई थी। एक सप्ताह पहले ही वह दोबारा भोपाल आई थी। अयोध्या नगर के भवानी धाम निवासी विकास यादव से उसकी पहचान करीब तीन साल पुरानी है।

विज्ञापन


लैपटॉप वापस मांगने पर शुरू हुआ विवाद
युवती ने पुलिस को बताया कि विकास कुछ समय पहले उससे लैपटॉप मांगकर ले गया था। जब उसने अपना लैपटॉप वापस मांगा तो वह लगातार टालमटोल करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अवैध लहसुन कारोबार पर मंडी समिति का बड़ा एक्शन, 13 लाख रुपये से अधिक कीमत का 83 क्विंटल लहसुन जब्त

घटना वाले दिन विकास उसे कार में बैठाकर 12 नंबर मल्टी ले गया। वहां बातचीत के बाद उसने युवती को होटल राजहंस में खाना खाने चलने के लिए कहा। रात करीब 12 बजे होटल राजहंस के बाहर एक बार फिर लैपटॉप को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विकास ने कार के अंदर ही युवती के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह उसे होटल के बाहर अकेला छोड़कर कार से फरार हो गया। घायल युवती ने किसी तरह रैपिडो बुक की और अपने घर पहुंची।

वीडियो कॉल पर बेटी की हालत देखकर भोपाल पहुंचे पिता
घर पहुंचने के बाद युवती ने शहडोल में रहने वाले अपने पिता को वीडियो कॉल किया और पूरी घटना बताई। बेटी की हालत देखकर पिता तत्काल भोपाल रवाना हो गए। युवती के पिता सोने-चांदी के व्यापारी हैं। भोपाल पहुंचने के बाद उन्होंने पहले बेटी का इलाज कराया और फिर उसे लेकर हबीबगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती की शिकायत पर विकास यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed